ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान का न्यूक्लियर साइट के पास हमला, 4000 किमी मिसाइल से इजरायल अलर्ट

ईरान का न्यूक्लियर साइट के पास हमला, 4000 किमी मिसाइल से इजरायल अलर्ट

ईरान ने इजरायल के अराद और दिमोना क्षेत्रों में मिसाइल हमले किए। परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास हुए धमाकों में 70 से अधिक लोग घायल हुए, कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
न्यूक्लियर सेंटर के पास ईरान का बड़ा हमला

Iran Israel Tension: ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरानी सैन्य कमांडर सैयद मजीद मुसावी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अपनी सैन्य ताकत का खुला ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि अब से अधिकृत क्षेत्रों के आसमान में ईरानी मिसाइलों का दबदबा रहेगा। मुसावी ने कहा कि आने वाले हमलों में नई रणनीति और आधुनिक लॉन्च सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे अमेरिका और इजरायल के सैन्य कमांडर चौंक जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आज रात अधिकृत क्षेत्रों के दक्षिणी हिस्से का आसमान कई घंटों तक मिसाइलों की वजह से चमकता नजर आएगा। इससे पहले शनिवार को ईरान ने लगभग 4000 किलोमीटर तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें डिएगो गार्सिया की दिशा में दागी थीं। इस घटना के बाद से इजरायल और अमेरिका में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Iran Israel Tension: न्यूक्लियर सेंटर के पास ईरान का बड़ा हमला
न्यूक्लियर सेंटर के पास ईरान का बड़ा हमला

अराद में मिसाइल हमला, 70 घायल

इसी बीच ईरान ने इजरायल के एक अहम परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास दो जगहों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया। यह हमला दक्षिणी इजरायल के शहर अराद के पास हुआ, जो एक प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के करीब स्थित है। हमले के बाद इजरायल की बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाना शुरू किया। इस हमले में कई इमारतों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बचावकर्मियों के अनुसार अराद शहर में हुए मिसाइल हमले में लगभग 70 लोग घायल हुए हैं और कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अराद के मेयर ने बताया कि हमले के बाद एहतियात के तौर पर करीब 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Iran Israel Tension: 4000 किमी मिसाइल पर वैश्विक चेतावनी

ईरान ने इजरायल के दिमोना इलाके को भी निशाना बनाया, जहां शिमोन पेरेस नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है। यहां बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई, जिसके कारण एक इमारत ढह गई। इस घटना में 10 साल के एक बच्चे और 40 साल की एक महिला सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दुनिया को चेतावनी दी है। आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन “रोरिंग लायन” की शुरुआत के बाद पहली बार ईरान ने लगभग 4000 किलोमीटर तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल किया है।

12 देशों पर हमले का दावा

आईडीएफ के मुताबिक जून 2025 में ऑपरेशन “राइजिंग लायन” के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि ईरान इतनी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें विकसित करने की योजना बना रहा है, जो यूरोप, एशिया और अफ्रीका के कई देशों के लिए खतरा बन सकती हैं। हालांकि उस समय ईरान ने इन दावों से इनकार किया था। आईडीएफ का कहना है कि ऐसी मिसाइलें लंदन, पेरिस और बर्लिन जैसे शहरों तक पहुंच सकती हैं, इसलिए ईरान का मिसाइल कार्यक्रम अब एक वैश्विक खतरे के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि ईरान पहले ही क्षेत्र के 12 देशों पर हमले कर चुका है और अब वह और भी ज्यादा खतरनाक क्षमता विकसित करने की दिशा में बढ़ रहा है।

हमले के बाद नेतन्याहू का बयान

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस हमले को लेकर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की रक्षा के लिए चल रहा यह अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण है और आज की शाम काफी कठिन रही है। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने अराद के मेयर यायर मायान से बात की और सभी इजरायली नागरिकों की ओर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। उन्होंने अपने कार्यालय के महानिदेशक को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता पहुंचाई जाए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस समय मैदान में काम कर रही आपातकालीन और बचाव टीमों को और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की। नेतन्याहू ने स्पष्ट कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों के खिलाफ हर मोर्चे पर कार्रवाई जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार और दृढ़ संकल्पित है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल