ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » ममता बनर्जी के गढ़ में पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल, टीएमसी-भाजपा में छिड़ी सियासी जंग

ममता बनर्जी के गढ़ में पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल, टीएमसी-भाजपा में छिड़ी सियासी जंग

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में पोस्टर फाड़े जाने को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके चुनावी पोस्टर और बैनर जानबूझकर फाड़े गए हैं और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। पार्टी का कहना है कि सभी आवश्यक अनुमति लेकर पोस्टर लगाए गए थे।

Bengal Election 2026: भाजपा का पलटवार—गुटबाजी का नतीजा

वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का परिणाम है। भाजपा का दावा है कि उनके भी पोस्टर फाड़े गए हैं, जिनमें नेता सुवेंदु अधिकारी की तस्वीरें शामिल थीं।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

इस पूरे मामले में दोनों दलों ने कालीघाट पुलिस स्टेशन में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Bengal Election 2026: टीएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता नगर निगम के पार्षद असीम बसु के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टरों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के समर्थन में लगाए गए होर्डिंग्स भी नुकसान पहुंचाए गए हैं।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी

भवानीपुर आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। यहां से ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार की भी शुरुआत होने वाली है, जिससे इस क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इस सीट पर भाजपा ने भी मजबूत दावेदारी पेश की है और सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में भवानीपुर में सियासी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

ये भी पढ़े… मध्यप्रदेश क्यों बन रहा निवेश का नया हॉटस्पॉट? जयपुर से सीएम यादव ने दिया बड़ा संकेत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल