Home » मनोरंजन » रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दुनियाभर में 500 करोड़ पार, तीन दिन में 339 करोड़

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दुनियाभर में 500 करोड़ पार, तीन दिन में 339 करोड़

धुरंधर 2 ने तीन दिन में 339 करोड़ कमाए

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने भारत में 113 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर पेड प्रीव्यू शो को भी शामिल किया जाए तो तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी वजह से दुनियाभर में इसका कलेक्शन 500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। खास बात यह है कि पहले शनिवार की कमाई के मामले में फिल्म ने पुष्पा 2, जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर 2 ने तीन दिन में 339 करोड़ कमाए
धुरंधर 2 ने तीन दिन में 339 करोड़ कमाए

दुनियाभर में 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई

फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी अच्छी कमाई की है। अब तक ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 96.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

Dhurandhar 2 Box Office: भारत में तीन दिनों का कलेक्शन

फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू शो से ही अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद हर दिन इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ने शानदार कारोबार किया।

  • पेड प्रीव्यू (बुधवार): 43 करोड़ रुपए
  • गुरुवार: 102.55 करोड़ रुपए
  • शुक्रवार: 80.72 करोड़ रुपए
  • शनिवार: 113 करोड़ रुपए

इन सभी को मिलाकर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए हो गया है।

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 ने तीन दिन में 339 करोड़ कमाए
धुरंधर 2 ने तीन दिन में 339 करोड़ कमाए

पहले शनिवार को कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

रिलीज के तीसरे दिन फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त भीड़ मिली। शनिवार को देशभर में करीब 20,917 शो हुए और कुल 81.6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसीदर्ज की गई।

कमाई के मामले में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने लगभग 105 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके अलावा तेलुगु वर्जन ने 5 करोड़ रुपएऔर तमिल वर्जन ने करीब 2.95 करोड़ रुपए कमाए।

फिल्म की पहले शनिवार की कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। उदाहरण के तौर पर:

  • पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन): 73.50 करोड़ रुपए
  • जवान: 68.72 करोड़ रुपए
  • बाहुबली 2: 40.50 करोड़ रुपए
  • केजीएफ चैप्टर 2: 40 करोड़ रुपए
  • दंगल: 33.93 करोड़ रुपए
  • धुरंधर: 32 करोड़ रुपए
  • आरआरआर: 24 करोड़ रुपए

इन आंकड़ों के मुकाबले धुरंधर 2 ने पहले शनिवार को कहीं ज्यादा कमाई की।

Dhurandhar 2 Box Office: फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं।इस फिल्म की कहानी और निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म को ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और आदित्य धर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है और इसे जियो स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है।

पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को भी मिला था शानदार रिस्पॉन्स

इससे पहले आई फिल्म ‘धुरंधर’ को भी भारत और विदेशों में जबरदस्त सफलता मिली थी। उस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,307 करोड़ रुपएकी कमाई की थी।

भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन करीब 840 करोड़ रुपए था। इसी के साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल लैंग्वेज फिल्म बन गई थी।

विदेशों में भी फिल्म ने बनाए रिकॉर्ड

विदेशी बाजारों में भी ‘धुरंधर’ को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 299.5 करोड़ रुपए की कमाई की।खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया और वहां बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

दिलचस्प बात यह रही कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद इसने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘ए’ रेटेड फिल्म बन गई।

ये भी पढ़ें…मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत को राहत, टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा ‘पाइक्सिस पायनियर’ जहाज