ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली बजट सत्र से पहले सियासी तकरार, AAP ने दी बहिष्कार की चेतावनी

दिल्ली बजट सत्र से पहले सियासी तकरार, AAP ने दी बहिष्कार की चेतावनी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत पारंपरिक ‘खीर’ समारोह से होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी। उनके पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा भी है।

Delhi news: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत पारंपरिक ‘खीर’ समारोह से होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। सत्र के पहले दिन ही दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किए जाने की संभावना है।

AAP विधायकों के निलंबन पर विवाद

बजट सत्र से पहले ही सियासत गरमा गई है। विपक्ष की नेता आतिशी ने साफ कहा है कि अगर पार्टी के चार विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो आम आदमी पार्टी पूरे सत्र का बहिष्कार करेगी। जनवरी में हुए पिछले सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में ‘आप’ के चार विधायक, संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार और सोमदत्त निलंबित किए गए थे। चूंकि पिछला सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ था, इसलिए उनका निलंबन अब तक जारी है।

Delhi news: स्पीकर को लिखा गया पत्र

आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि विधायकों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और इससे सदन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।

24 मार्च को पेश होगा बजट

Delhi news: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी। उनके पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा भी है। पिछले साल उन्होंने करीब एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

 

ये भी पढ़ें: सीएम Yogi Adityanath का जेवर दौरा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल