ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान ट्रक से टकराया, कई गंभीर घायल

ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान ट्रक से टकराया, कई गंभीर घायल

यॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान ट्रक से टकरा गया। हादसे में कई लोग घायल हुए और फ्लाइट्स पर ग्राउंड स्टॉप जारी है। FAA ने एयरपोर्ट शाम तक बंद रहने की चेतावनी दी।
ला गार्डिया एयरपोर्ट हादसा

La Guardia Accident: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार (22 मार्च) शाम को एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान खड़े ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ला गार्डिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट रोकी गई

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने नोटिस जारी किया है कि फिलहाल सभी फ्लाइट्स के लिए ग्राउंड स्टॉप रहेगा, यानी कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सकेगा। टकराए विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

La Guardia Accident: ला गार्डिया एयरपोर्ट हादसा
ला गार्डिया एयरपोर्ट हादसा

हादसे के कारण ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर टेकऑफ और लैंडिंग दोनों रोक दी गई हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।

La Guardia Accident: CRJ-900 विमान ट्रक से टकराया

हादसे का शिकार विमान CRJ-900 था, जो कनाडा के मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रहा था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar 24 के अनुसार विमान ने ग्राउंड व्हीकल को करीब 24 मील प्रति घंटे (39 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से टक्कर मारी। यह विमान Jazz Aviation द्वारा संचालित था, जो एयर कनाडा की रीजनल पार्टनर एयरलाइन है। FAA ने बताया कि एयरपोर्ट शाम 1800 GMT तक बंद रह सकता है।

ला गार्डिया एयरपोर्ट हादसा
ला गार्डिया एयरपोर्ट हादसा

पायलटों के लिए जोखिम भरा एयरपोर्ट

पहले भी ला गार्डिया एयरपोर्ट पर विमान हादसे हुए हैं। अक्टूबर 2025 में टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे। अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस का विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में चला गया था।

ला गार्डिया एयरपोर्ट पायलटों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां रनवे छोटा है और एयरपोर्ट पानी से घिरा है, इसलिए लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें…मिडिल-ईस्ट युद्ध का 24वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव तेज, ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल