Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » मिडिल-ईस्ट युद्ध का 24वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव तेज, ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

मिडिल-ईस्ट युद्ध का 24वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव तेज, ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा टकराव

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का आज 24वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता दिख रहा है। इसी बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका की ओर से दी गई धमकी पर अमल किया जाता है और ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाता है, तो ईरान इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है। साथ ही क्षेत्र के महत्वपूर्ण ढांचों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही है। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी दी थी और ऐसा न करने पर ईरान के अहम बुनियादी ढांचों पर हमला करने की बात कही थी।

Iran Israel War: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा टकराव
होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा टकराव

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का बयान

हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह समुद्री रास्ता अभी भी खुला है। अराघची ने अमेरिका और इजरायल को संबोधित करते हुए कहा कि जहाजों के आने-जाने में हिचकिचाहट इसलिए हो रही है क्योंकि बीमा कंपनियां उस युद्ध से डर रही हैं, जिसकी शुरुआत अमेरिका और इजरायल ने की है, न कि ईरान ने।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बीमा कंपनी या ईरान को लगातार दी जा रही धमकियों से डर नहीं लगेगा। विदेश मंत्री का यह बयान उस समय आया जब ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहले ही कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे और किसी भी तरह की बाधा के लिए अमेरिका और इजरायल सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

Iran Israel War: राष्ट्रपति पेजेश्कियन का ट्रंप को जवाब

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी अमेरिका को कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि ईरान इस संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है। पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटाने की बात करना एक ऐतिहासिक राष्ट्र की इच्छा के खिलाफ निराशा को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि धमकियां और डराने की कोशिशें केवल ईरान की एकता को और मजबूत करती हैं। उनके मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट उन सभी देशों के लिए खुला है जो ईरान की जमीन और संप्रभुता का सम्मान करते हैं। लेकिन जो लोग ईरान की सीमा का उल्लंघन करते हैं, उनके खिलाफ ईरान युद्ध के मैदान में डटकर जवाब देगा।

इजरायल में 4697 लोग घायल

इसी बीच इजरायल में इस संघर्ष के कारण घायल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक कुल 4697 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, लेबनान में ईरान और हिजबुल्लाह के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा सामने आया है। इनमें से 124 लोग अभी भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…ईरान संकट के बीच Arvind Kejriwal का वार, हवाई किराए बढ़ने पर उठाए सवाल