ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की कृपा पाने के लिए इन मंदिरों में करें दर्शन

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की कृपा पाने के लिए इन मंदिरों में करें दर्शन

Navratri

Navratri: नवरात्रि के नौ दिनों में देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, और हर दिन एक विशेष देवी रूप की पूजा होती है। नवरात्रि के आठवें दिन विशेष रूप से मां महागौरी की पूजा की जाती है, जिन्हें शांति, पवित्रता और ज्ञान की देवी माना जाता है। यदि आप इस दिन मां महागौरी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।

लुधियाना में महागौरी का सिद्धपीठ मंदिर

पंजाब के लुधियाना स्थित मां महागौरी का सिद्धपीठ मंदिर बहुत प्राचीन और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। नवरात्रि के आठवें दिन यहां मां महागौरी की विशेष पूजा होती है, और श्रद्धालु उन्हें सफेद वस्त्र और व्यंजन अर्पित करते हैं। इस मंदिर में दर्शन से मन को शांति मिलती है और विकारों से मुक्ति प्राप्त होती है।

Navratri: गयाजी में मंगला गौरी मंदिर

बिहार के गयाजी में स्थित मंगला गौरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में एक प्रमुख स्थल है। यह मंदिर 600 साल पुराना है और यहां मां महागौरी की अखंड ज्योति निरंतर जलती रहती है। नवरात्रि के आठवें दिन भक्तों की भारी भीड़ यहां उमड़ती है। इस मंदिर में सूर्य की रोशनी से ही गर्भगृह और मंदिर जगमगाते हैं, जो इसकी खासियत है।

वाराणसी में मां महागौरी के मंदिर

उत्तर प्रदेशके वाराणसी में मां महागौरी को समर्पित दो प्रमुख मंदिर हैं—एक विश्वनाथ गली में अन्नपूर्णा मंदिर परिसर के पास और दूसरा भेलूपुर में अस्सी घाट के पास स्थित है। नवरात्रि के आठवें दिन यहां मां महागौरी का विशेष श्रृंगार किया जाता है, और श्रद्धालु सफेद वस्त्र अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल