Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा मेट्रो स्टेशन पर युवती ने ट्रैक पर कूदकर की सुसाइड की कोशिश

नोएडा मेट्रो स्टेशन पर युवती ने ट्रैक पर कूदकर की सुसाइड की कोशिश

Noida: यूपी के Noida में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना Noida Sector 16 Metro Station की है। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दिल्ली के न्यू कोंडली की रहने वाली है युवती

पुलिस के मुताबिक, युवती New Kondli की रहने वाली है और उसका नाम संस्कृति बताया जा रहा है। वह बुधवार शाम करीब 4 बजे मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद उसने अचानक प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर छलांग लगा दी।

Noida: तुरंत रोकी गई मेट्रो सेवाएं

घटना होते ही मेट्रो स्टाफ ने फौरन अलर्ट जारी किया और ट्रेनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इससे कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई।

Noida: कैलाश अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल युवती को तुरंत Kailash Hospital में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट आई है और फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है।

जांच में जुटी पुलिस

Noida: पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अधिकारियों के मुताबिक, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत