Home » धर्म » नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026, चैत्र नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा और मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026, चैत्र नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा और मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

मां महागौरी की पूजा

Mahagauri Aashtami 2026: चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि 26 मार्च 2026 को पड़ रही है। इस दिन विशेष रूप से मां महागौरी की पूजा की जाती है। साथ ही, इस दिन अशोक अष्टमी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत ही अनुकूल माना जाता है।

मां महागौरी की पूजा
मां महागौरी की पूजा

सूर्योदय, सूर्यास्त और तिथि का विवरण

अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को शक्ति, सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

दृक पंचांग के अनुसार, गुरुवार को:

  • सूर्योदय: सुबह 6:18 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:36 बजे
  • अष्टमी तिथि: सुबह 11:48 बजे तक
  • नक्षत्र: आर्द्रा, जो शाम 4:19 बजे तक रहेगा
मां महागौरी की पूजा
मां महागौरी की पूजा

Mahagauri Aashtami 2026: शुभ मुहूर्त और समय

धर्मशास्त्र के अनुसार, शुभ कार्य सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत काल, या अभिजित मुहूर्त में करना उत्तम होता है। राहुकाल, दुर्मुहूर्त और अन्य अशुभ समय में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें।

गुरुवार के शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 से 5:31
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:02 से 12:52
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:19
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:34 से 6:58
  • अमृत काल: सुबह 6:50 से 8:21
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 4:19 से अगले दिन सुबह 6:17
  • रवि योग: शाम 4:19 से अगले दिन सुबह 6:17
Mahagauri Aashtami 2026: मां महागौरी की पूजा
मां महागौरी की पूजा

Mahagauri Aashtami 2026: अशुभ समय

26 मार्च को निम्नलिखित समय को अशुभ माना गया है:

  • राहुकाल: दोपहर 1:59 से 3:31
  • यमगंड: सुबह 6:18 से 7:50
  • गुलिक काल: सुबह 9:23 से 10:55
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:24 से 11:13

ये भी पढ़े: जानिए अपना मूलांक किस देवी की कृपा से होगी धन-वर्षा और जीवन में बदलाव! चैत्र नवरात्रि 2026 स्पेशल