Home » अंतर्राष्ट्रीय » मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

Iranian President Pezeshkian:

Iranian President Pezeshkian: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत 2026 में अपनी अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Iranian President Pezeshkian: BRICS सम्मेलन में शामिल होंगे पेजेशकियान-

ईरानी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान आगामी BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा करेंगे। इस दौरान भारत और ईरान के बीच क्षेत्रीय हालात को लेकर चर्चा भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Iranian President Pezeshkian: संकट के बीच भारत की भूमिका अहम-

ईरान ने मौजूदा मिडिल ईस्ट संकट को कम करने के लिए भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जून में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत दौरे पर कहा था कि भारत संकट को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

ईरान ने भारत की रचनात्मक भूमिका का किया स्वागत-

अराघची ने कहा था, “हम भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का स्वागत करेंगे।” उनकी यह टिप्पणी ईरान की ओर से राजनयिक प्रयासों में भारत की भूमिका को लेकर सकारात्मक रुख का संकेत देती है। ऐसे में पेजेशकियान का भारत दौरा क्षेत्रीय तनाव के बीच दोनों देशों के लिए अहम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- ‘मेरे बच्चों का इलाज जरूरी है’, IndiGo की फ्लाइट कैंसिल हुई तो फूट पड़ा मां का गुस्सा, एयरपोर्ट पर मचा हंगामा