Home » राष्ट्रीय » ‘India’s Got Latent’ विवाद में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद की सभी FIR

‘India’s Got Latent’ विवाद में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद की सभी FIR

 India's Got Latent Controversy:

India’s Got Latent Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में दिव्यांगजनों के खिलाफ की गई कथित असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस विवाद के संबंध में अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को रद कर दिया है।

India’s Got Latent Controversy: अभिव्यक्ति की आजादी के साथ नैतिकता जरूरी-

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाली भाषा का इस्तेमाल करे। कोर्ट ने दोनों को अदालत के आदेशों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। रणवीर इलाहाबादिया ने अपने खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को एक साथ जोड़ने और दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

India’s Got Latent Controversy: जान से मारने की धमकियों पर मिली राहत-

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणियों पर नाराजगी जताई, लेकिन जान से मारने की धमकियों की खबरों को देखते हुए अंतरिम राहत भी दी। साथ ही, दोनों को पुलिस सुरक्षा की मांग करने की अनुमति दी गई।

समय रैना को कोर्ट की कड़ी चेतावनी-

सुनवाई के दौरान कनाडा में किए गए एक शो के दौरान दिए गए बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को कड़ी चेतावनी दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, “अदालत को हल्के में मत लें।” कोर्ट की यह टिप्पणी उस वक्त आई, जब समय रैना ने कनाडा में अपने शो के अंत में मजाक करते हुए कहा था कि उनके वकील की फीस चुकाने के लिए धन्यवाद।

क्या था ‘India’s Got Latent’ विवाद-

‘India’s Got Latent’ समय रैना का कॉमेडी शो था। इसके एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और रीबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा शामिल हुए थे। शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया की माता-पिता को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और रीबेल किड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में ‘India’s Got Latent’ के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे

यह भी पढ़े- कौन है ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया? जिसके बारे में खुद अमित शाह ने दी जानकारी, दुबई से लाया गया भारत