ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान-इजराइल जंग का 27वां दिन: 5 देशों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की मिली अनुमति, अमेरिका का F-18 जेट गिराने का दावा

ईरान-इजराइल जंग का 27वां दिन: 5 देशों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की मिली अनुमति, अमेरिका का F-18 जेट गिराने का दावा

अमेरिका-ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन है। ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी। तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा।
अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट

Iran Israel War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 27वां दिन है। ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है।

मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि “मित्र देशों” को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी गई है। ईरान पहले ही कह चुका था कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। यह मार्ग केवल उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के खिलाफ हैं, बाकी देशों को कुछ शर्तों के साथ गुजरने की अनुमति दी जा रही है।

Iran Israel War: अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट
अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट

अमेरिकी F/A-18 जेट को गिराने का दावा 

ईरान ने बुधवार रात दावा किया कि उसने अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया, जो हिंद महासागर में क्रैश हो गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार यह कार्रवाई देश के दक्षिणी तटीय इलाके में की गई।

हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं गिराया।

Iran Israel War: होर्मुज खुलने से भारत को 5 बड़े फायदे

  1. भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% तेल आयात करता है, जिसमें 55-60% खाड़ी देशों से आता है।
  2. भारत हर दिन लगभग 50 लाख बैरल तेल इस्तेमाल करता है। रास्ता खुला रहने से सप्लाई लगातार आती रहेगी।
  3. जंग की वजह से तेल कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा चुकी थीं, रास्ता खुलने से कीमतें स्थिर रहेंगी।
  4. तनाव के दौरान जहाजों का इंश्योरेंस 2-3 गुना बढ़ गया था। अब ट्रांसपोर्ट लागत कम होगी।
  5. मिडिल ईस्ट से भारत आने वाले जहाज अब 5-10 दिनों में पहुँच सकते हैं।
अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट
अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट

अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट्स का शांति प्लान भेजा

अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 पॉइंट्स का प्रस्ताव भेजा, जो पाकिस्तान के जरिए तेहरान पहुंचा। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्ताव में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम के साथ-साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।

मुख्य शर्तें:

  • न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक और परमाणु हथियार न विकसित करने की गारंटी
  • यूरेनियम संवर्धन सीमित या बंद करना और स्टॉक IAEA को सौंपना
  • बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल प्रोग्राम पर नियंत्रण
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलना
  • अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को न्यूक्लियर साइट्स तक पूर्ण पहुंच देना
  • प्रमुख परमाणु ठिकानों को सीमित या खत्म करना
  • हिजबुल्लाह और सहयोगी मिलिशिया का समर्थन कम या बंद करना
  • क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों में कमी और तनाव घटाना
  • सीजफायर लागू करना
  • समुद्री और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • ईरान की मिसाइल रेंज केवल आत्मरक्षा तक सीमित करना
  • आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना
  • सिविल न्यूक्लियर और ऊर्जा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सहयोग
  • मिडिल ईस्ट में स्थिरता और शांति के लिए रोडमैप

अमेरिका बोला- अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सक्रिय

अमेरिका ने कहा कि उसका एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन सक्रिय है और ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। यह युद्धपोत क्षेत्रीय समुद्र में रहकर हवाई ऑपरेशन चला रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा पर अस्थायी रोक लगाई। मानवाधिकार संगठन ने इस कदम को “शर्मनाक” बताते हुए आलोचना की है। संगठन ने कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता व्यवस्था को कमजोर कर सकता है।

अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट
अमेरिका-ईरान इजराइल युद्ध की अपडेट

इजराइल में जंग: 5,100 से अधिक घायल

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ईरान के साथ जंग शुरू होने के बाद अब तक 5,165 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 106 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं, जबकि 13 की हालत गंभीर है।

लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने इजराइल की राजधानी तेल अवीव में सेना के मुख्यालय को निशाना बनाया। उन्होंने “किर्या” इलाके में कई खास मिसाइलों से हमला किया। हालांकि, इजराइल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें…बांग्लादेश की पद्मा नदी में डूबी सवारियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत, कई घायल और लापता

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल