Home » Breaking News » मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल घटाएं: भारत में तेल के बड़े भंडार नहीं, अब वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों की जरूरत

मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल घटाएं: भारत में तेल के बड़े भंडार नहीं, अब वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों की जरूरत

PM Narendra Modi:

PM Narendra Modi: पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से पेट्रोल, गैस और डीजल का सीमित और जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करने की अपील की। हैदराबाद में बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पड़ोसी क्षेत्र में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, क्योंकि देश के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं और ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है।

मेट्रो, कार पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कार पूलिंग को भी बढ़ावा देने की अपील की, ताकि ईंधन की खपत कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं विकसित की थीं। मौजूदा हालात में जरूरत पड़ने पर इन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

PM Narendra Modi: ‘देशभक्ति सिर्फ मरना नहीं, जिम्मेदारी निभाना भी’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभक्ति का मतलब केवल देश के लिए मरना नहीं, बल्कि देशहित में जिम्मेदारियां निभाना भी है। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक सप्लाई चेन संकट में हो, तब देशवासियों को मिलकर चुनौतियों का सामना करना चाहिए। PM मोदी ने कहा कि सरकार पिछले दो महीनों से पेट्रोल-डीजल और खाद की बढ़ती कीमतों का बोझ खुद उठा रही है, ताकि आम जनता पर सीधा असर कम पड़े।

PM Narendra Modi: कांग्रेस और विपक्ष पर भी साधा निशाना

हैदराबाद और बेंगलुरु की रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता बदलते ही DMK की “पीठ में छुरा घोंपा”। उन्होंने कहा कि जनता अब परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति नहीं, बल्कि “विश्वासवाद” को चुन रही है।

सोमनाथ मंदिर जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम गुजरात रवाना होंगे। सोमवार को वे Somnath Temple में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। इसके बाद वडोदरा में ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढे़ : Petrol Pump Free Services: पेट्रोल पंप पर फ्री मिलती हैं ये 4 जरूरी सुविधाएं, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments