Gujrat news: गुजरात के सूरत से आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। लसकाना इलाके की रहने वाली एक विवाहिता महिला ने पार्टी प्रवक्ता कालू वघासिया पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से फरार चल रहा था।
सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
पीड़ित महिला के मुताबिक दिसंबर 2024 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए कालू वघासिया से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया। महिला का आरोप है कि कालू वघासिया खुद को अपनी पत्नी से परेशान बताता था और जल्द तलाक लेकर उससे शादी करने का वादा करता था। महिला ने बताया कि इसी भरोसे में वह आरोपी के करीब आई, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा किया गया।
Gujrat news: होटल में ले जाकर बनाए संबंध
शिकायत के अनुसार आरोपी महिला को सूरत के अलग-अलग होटलों में ले जाता था और कई बार उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और शिकायत करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया।
Gujrat news: 10 अप्रैल को दर्ज हुई थी शिकायत
सूरत के एसीपी ने बताया कि पीड़िता ने 10 अप्रैल को लसकाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 69, 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए गुजरात के कई शहरों में छापेमारी की गई, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।
टेक्निकल सर्विलांस से आरोपी गिरफ्तार
Gujrat news: पुलिस ने आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: नेपाल के दार्चुला में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले








