ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » किस मुद्दे पर घिरेगी ममता सरकार? BJP की चार्जशीट जल्द, ‘बंगाली vs गैर-बंगाली’ पर नया मोड़

किस मुद्दे पर घिरेगी ममता सरकार? BJP की चार्जशीट जल्द, ‘बंगाली vs गैर-बंगाली’ पर नया मोड़

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। अमित शाह  28 मार्च को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे।

चार्जशीट में क्या होगा खास

भाजपा द्वारा तैयार इस चार्जशीट में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी इसे जनता के बीच ले जाकर सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Bengal Election 2026: हर विधानसभा तक पहुंचेगी BJP

पार्टी की योजना है कि चार्जशीट जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता इसे राज्य की हर विधानसभा में लेकर जाएंगे। इसके जरिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि चुनाव से पहले माहौल बनाया जा सके।

बीजेपी vs टीएमसी में सीधी टक्कर

इस बार चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। भाजपा जहां ‘घुसपैठ’ और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठा रही है, वहीं टीएमसी ‘बंगाली अस्मिता’ के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

Bengal Election 2026: चुनावी रणनीति का बड़ा हथियार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चार्जशीट भाजपा के लिए चुनावी अभियान का बड़ा हथियार साबित हो सकती है। इसके जरिए पार्टी सीधे तौर पर ममता बनर्जी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।

कब होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा— पहला चरण: 23 अप्रैल और दूसरा चरण: 29 अप्रैल वहीं मतगणना: 4 मई को होगी ।

बंगाल चुनाव से पहले चार्जशीट जारी करने का भाजपा का यह कदम सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है। अब देखना होगा कि यह रणनीति चुनावी नतीजों पर कितना असर डालती है।

ये भी पढ़े… तेल संकट के बीच ईरान की भारत को राहत: ‘दोस्ती’ का जिक्र कर होर्मुज खोलने का दिया बड़ा संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल