Home » राजनीति » मोदी सरकार में एक और मंत्री का इस्तीफा, पीएम मोदी को पत्र लिखकर बताई वजह

मोदी सरकार में एक और मंत्री का इस्तीफा, पीएम मोदी को पत्र लिखकर बताई वजह

L Murugan Resignation:

L Murugan Resignation: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की इच्छा जताई। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी बात रखी। मुरुगन अब तमिलनाडु लौटकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की इच्छा जाहिर की है।

L Murugan Resignation: तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करना चाहते हैं मुरुगन-

एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया तमिलनाडु दौरे के दौरान लोगों में दिखे उत्साह और समर्थन ने उन्हें राज्य में अधिक सक्रिय होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसी के चलते उन्होंने तमिलनाडु लौटकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का फैसला किया है। मुरुगन के मुताबिक, वह राज्य में बीजेपी को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं।

L Murugan Resignation: पीएम मोदी से मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध-

एल मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वह तमिलनाडु में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने सरकार और पार्टी में काम करने के अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। मुरुगन ने कहा कि पार्टी और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिली जिम्मेदारियों ने उनके भीतर जनसेवा की भावना को और मजबूत किया है।

दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्रीय मंत्री तक का सफर-

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए एल मुरुगन ने कहा कि एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्र सरकार में मंत्री बनने तक का सफर उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी पर नजर-

एल मुरुगन अब तमिलनाडु में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहते हैं। उनका मानना है कि राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक समय देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री से मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े- जंतर-मंतर प्रदर्शन: हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप