ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » BJP मंत्री प्रवेश वर्मा ने रिलीज की ‘धुरंधर 3’, केजरीवाल बने ‘दिल्ली के डकैत’, आप भी देखें वीडियो…

BJP मंत्री प्रवेश वर्मा ने रिलीज की ‘धुरंधर 3’, केजरीवाल बने ‘दिल्ली के डकैत’, आप भी देखें वीडियो…

BJP मंत्री प्रवेश वर्मा

Dhurandhar 2: दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केजरीवाल को ‘दिल्ली का डकैत’ बताया है। प्रवेश वर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के ‘डकैत’ की कहानी। भरोसे का चेहरा लेकर आया और खजाना अपने सपनों के शीशमहल में लगा गया।

धुरंधर पार्ट-3…

दिल्ली सरकार के मंत्री ने वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसका शीर्षक है, धुरंधर पार्ट-3: दिल्ली के रहमान डकैत की कहानी। इस वीडियो में प्रवेश वर्मा खुद ‘शीशमहल’ में लगे लग्जरी आइटम्स को दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इससे एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली विधानसभा में भी प्रवेश वर्मा ने इसी मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन में एक लंबी सूची पेश करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ की तरह तैयार किया गया, जिसमें बेहद महंगे और लग्जरी सामान लगाए गए। प्रवेश वर्मा के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास में जिम से लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक हर चीज पर भारी खर्च किया गया। उन्होंने दावा किया कि एक ट्रेडमिल की कीमत करीब 14 लाख रुपए थी, और उसके लिए अलग से ट्रेनर को भी भुगतान किया गया। वहीं, डम्बल सेट पर करीब 3 लाख रुपए खर्च किए गए। उन्होंने आगे बताया कि घर में 88 इंच का एक बड़ा टीवी लगाया गया जबकि तीन टीवी पर कुल 27 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा चिमनी, सोफा, मिनी बार और एंट्रेंस लाइट जैसी सुविधाएं भी लगाई गईं, जो खर्च को और बढ़ाती हैं।

12 लाख रुपए के इलेक्ट्रिकल आइटम

फर्नीचर पर हुए खर्च का जिक्र करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि सोफा सेट के लिए दो टेंडर जारी किए गए। एक 35 लाख रुपए का और दूसरा 1.5 लाख रुपए का। उन्होंने बताया कि घर में कुल 76 टेबल लगाए गए, जिन पर करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए खर्च हुए। इसके अलावा 8 बेड पर 40 लाख रुपए, कुर्सियों पर 60 लाख रुपए और कंसोल पर 50 लाख रुपए खर्च किए गए। दिल्ली सरकार के मंत्री ने यह भी दावा किया कि घर में 1.5 करोड़ रुपए के पर्दे (कर्टन) लगाए गए, जबकि 60 लाख रुपए के कारपेट और छोटे पफी (सोफे के साथ रखे जाने वाले स्टूल) भी खरीदे गए। उन्होंने कहा कि एक बड़ा डाइनिंग टेबल लगाया गया, जिसमें 28 लोग एक साथ बैठ सकते हैं और इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है। जिम उपकरणों को लेकर भी उन्होंने कई आंकड़े पेश किए। उनके मुताबिक, स्पिन बाइक 1 लाख रुपए की, फ्यूजन क्रेस्ट मशीन 3 लाख रुपए की और बॉडी सॉलिड उपकरण करीब 6 लाख रुपए के लगाए गए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि घर में करीब 12 लाख रुपए के इलेक्ट्रिकल आइटम और 14 लाख रुपए की सीलिंग डेकोरेटिव फिटिंग्स लगाई गईं। प्रवेश वर्मा के अनुसार, पूरे आवास में कुल 11 टीवी लगाए गए, जिन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में बारबेक्यू यूनिट, सीलिंग स्पीकर, कैमरा, एम्प्लीफायर और प्री-एम्प्लीफायर जैसे कई महंगे उपकरण भी लगाए गए। साथ ही, करीब 50 एयर कंडीशनर लगाए गए और 5 लाख रुपए का इन्वर्टर सिस्टम भी स्थापित किया गया। इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति में बहस तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल रही है जबकि अब सभी की नजर इस पर है कि इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से क्या जवाब आता है।

ये भी पढ़े… CM योगी के एक बयान ने बढ़ा दी सांसद रवि किशन के दिल की धड़कन, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल