ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान के लिए चेतावनी: ‘कोई खेल नहीं, ट्रंप करेंगे ‘भयंकर हमला’? व्हाइट हाउस का ईरान को अल्टीमेटम

ईरान के लिए चेतावनी: ‘कोई खेल नहीं, ट्रंप करेंगे ‘भयंकर हमला’? व्हाइट हाउस का ईरान को अल्टीमेटम

Trump Warning Iran: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को 27 दिन हो चुके हैं, लेकिन हालात सुधरने की बजाय और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इस बीच व्हाइट हाउस की नई चेतावनी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

व्हाइट हाउस की सीधी चेतावनी

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने स्पष्ट कहा कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया, तो अमेरिका उस पर बड़ा सैन्य हमला कर सकता है।उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप “कोई खेल नहीं खेल रहे” और जरूरत पड़ी तो अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के लिए तैयार हैं।

Trump Warning Iran: ‘भयंकर हमले’ की तैयारी का दावा

लेविट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर ईरान ने यह नहीं माना कि उसे सैन्य रूप से कमजोर किया जा चुका है, तो अमेरिका और भी कड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप केवल चेतावनी नहीं देते, बल्कि कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं।

ईरान की नौसेना तबाह करने का दावा

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान की नौसेना को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। लेविट ने इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे तेज सैन्य कार्रवाई बताते हुए “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” को बड़ी जीत बताया।

Trump Warning Iran: जमीनी कार्रवाई का भी संकेत

व्हाइट हाउस ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना ईरान में जमीनी कार्रवाई कर सकती है। लेविट के मुताबिक, इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी नहीं होगी, क्योंकि अमेरिका पहले से ही बड़े सैन्य अभियान में शामिल है।

बातचीत जारी, लेकिन अनिश्चितता बरकरार

हालांकि अमेरिका ने यह भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है। कैरोलिन लीविट ने माना कि 15 सूत्रीय प्रस्ताव को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सही हैं, लेकिन स्थिति बेहद संवेदनशील है और तेजी से बदल रही है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। अमेरिका जहां दबाव की रणनीति अपना रहा है, वहीं ईरान भी अपने रुख पर कायम है।

अमेरिका की इस कड़ी चेतावनी से साफ है कि हालात जल्द सामान्य होने के आसार कम हैं। अगर कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह संघर्ष और बड़े युद्ध का रूप ले सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़े… हरियाणा में प्रशासन में बड़ा उलटफेर: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, क्या है वजह?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल