ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया, लेकिन हमें… अखिलेश को CM योगी ने जमकर धोया!

आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया, लेकिन हमें… अखिलेश को CM योगी ने जमकर धोया!

आपको कब्रिस्तान प्यारा था

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्ष, खासकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर उन्होंने विकास, धार्मिक स्थलों और पिछली सरकार की नीतियों को लेकर कई तीखे बयान दिए। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले प्रदेश में मंदिरों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलती थीं और सरकारी धन का उपयोग अलग प्राथमिकताओं में किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों के दौरान संसाधनों का संतुलित उपयोग नहीं हुआ। योगी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार जनता के पैसे का उपयोग जनहित और धार्मिक स्थलों के विकास दोनों के लिए कर रही है।

अपने खास अंदाज में उन्होंने कहा कि जिसे जो प्रिय होता है, वह उसी दिशा में काम करता है। इस बयान के साथ उन्होंने संकेत दिया कि उनकी सरकार मंदिरों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समर्थकों ने जोरदार तालियों और जय श्रीराम के नारों के साथ प्रतिक्रिया दी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने पहले प्रदेश को दंगों और अव्यवस्था की ओर धकेला, उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह से विरोधियों के मोहरे न बनें और विकास के एजेंडे पर ही आगे बढ़ें।

समाजवादी पार्टी पर चुटकी लेते हुए योगी ने कहा कि जब उनकी सरकार डबल स्पीड से काम कर रही है, तब साइकिल (सपा का चुनाव चिन्ह) हमेशा पंक्चर ही रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सतत समृद्धि के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़े… रामनवमी के अवसर पर PM मोदी का देशवासियों को संदेश- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से सीखें हर चुनौती का सामना करना’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल