LPG CRSIS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर को देखते हुए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर यह संघर्ष लंबा चलता है तो सभी को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।
गैस सिलेंडर की हो रही अनावश्यक खरीदारी
गोरखपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गल्फ क्षेत्र में तनाव की खबरों के बीच लोग जरूरत से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। इससे कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है, जबकि वास्तविकता में ऐसी कोई कमी नहीं है।
LPG CRSIS: राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी देश के सामने कोई चुनौती आती है, तो सरकार और जनता को मिलकर उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि देशहित में उठाए गए कदमों में जनता का सहयोग जरूरी है।
अफवाहों से दूर रहने की अपील
सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों और दुष्प्रचार से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक घबराहट फैल रही है।
LPG CRSIS: जरूरत के अनुसार ही खरीदें ईंधन
उन्होंने कहा कि पहले एक गैस सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग पांच-छह दिन में ही नया सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सप्लाई सामान्य है और होम डिलीवरी की व्यवस्था जारी है। साथ ही पेट्रोल-डीजल भी केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदने की सलाह दी।
वैश्विक हालात पर सरकार की नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण कई देशों में अस्थिरता है, लेकिन भारत में स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सामान्य जीवन जारी, संयम की अपील
अंत में उन्होंने कहा कि देश में नवरात्रि और रामनवमी जैसे पर्व सामान्य रूप से मनाए जा रहे हैं, जो हालात के नियंत्रण में होने का संकेत है। उन्होंने जनता से संयम बरतने और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने की अपील की।
ये भी पढ़े… संजय राउत पर प्रियंका चतुर्वेदी का हमला, उद्धव ठाकरे के सामने बोले ये शब्द- क्या होगी UBT में फूट !







