ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश का कड़ा संदेश: ‘टिकट मिला तो…’ बागी तेवरों पर लगेगी लगाम, पूजा पाल टेंशन में!

अखिलेश का कड़ा संदेश: ‘टिकट मिला तो…’ बागी तेवरों पर लगेगी लगाम, पूजा पाल टेंशन में!

Up News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी पूजा पाल को टिकट देती है, तो समाजवादी पार्टी उस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

‘योगी को समझ नहीं पाईं पूजा पाल’

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने पूजा पाल के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ को ‘धुरंधर’ मुख्यमंत्री बताया था। इस पर सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि पूजा पाल योगी आदित्यनाथ को समझ ही नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि अगर वे उन्हें ‘धुरंधर से भी बड़े धुरंधर’ कहतीं तो ज्यादा बेहतर होता।

Up News: ‘हमारी विधायक को गुमराह किया गया’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की विधायक को गुमराह करके अपने साथ ले जाया गया। उन्होंने कहा, “बताइए, मैं एफआईआर कहां दर्ज कराऊं? हमारी पार्टी की विधायक को गुमराह कर लिया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि पाल समाज भी इस घटनाक्रम से सहमत नहीं है।

वोटरों के साथ विश्वासघात का आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि जिन लोगों ने पूजा पाल को वोट देकर जिताया, उनके साथ यह विश्वासघात है। उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक निधि अब किसके हित में खर्च हो रही है और क्या इस पर कभी विचार किया गया है। अखिलेश यादव ने बताया कि पूजा पाल के खिलाफ कार्रवाई करने में उन्होंने पहले नरमी बरती, क्योंकि वह महिला हैं। लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते पार्टी को सख्त कदम उठाना पड़ा।

Up News: ‘बीजेपी घबराई हुई है’

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी घबराई हुई है और इसी वजह से ऐसे राजनीतिक समीकरण बनाए जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी में ही कई लोग टिकट के दावेदार हैं और अंदरूनी प्रतिस्पर्धा तेज है।

टिकट को लेकर सियासी घमासान

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि असली लड़ाई टिकट को लेकर है। उन्होंने साफ किया कि जहां भी मुकाबला होगा, वहां समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

Up News: पूजा पाल का बयान बना विवाद की वजह

गौरतलब है कि पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने हाल ही में योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें ‘धुरंधर’ मुख्यमंत्री बताया था। साथ ही उन्होंने माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई को भी सराहा था। इसी बयान के बाद सियासत तेज हो गई है और अब यह मामला चुनावी मुद्दा बनता नजर रहा है।

ये भी पढ़े… खूबसूरत दुल्हन का ख्वाब देख रहे ‘कासिम’ की योगी की पुलिस ने तोड़ी कमर, फर्जी दरोगा बनकर करने वाला था शादी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल