ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » चुनाव से पहले एक्शन मोड में आयोग का बड़ा खुलासा , छापों की आंधी में बहा काला पैसा, 408 करोड़ जब्त!

चुनाव से पहले एक्शन मोड में आयोग का बड़ा खुलासा , छापों की आंधी में बहा काला पैसा, 408 करोड़ जब्त!

Election 2026 News: इलेक्शन कमीशन ने आगामी विधानसभा और उपचुनावों से पहले सख्ती बढ़ा दी है। आयोग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में अब तक 408 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है।

कई राज्यों में चुनाव की घोषणा

गौरतलब है कि 15 मार्च को आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के साथ 6 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता (MCC) लागू कर दी गई और इसके सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए।

Election 2026 News: अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

24 मार्च को आयोग ने चुनावी राज्यों और 12 पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों, डीजीपी और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और प्रलोभन से मुक्त कराने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।

5 हजार से ज्यादा टीमें तैनात

चुनावी गड़बड़ियों पर नजर रखने के लिए आयोग ने देशभर में 5,173 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। ये टीमें शिकायत मिलने के 100 मिनट के भीतर कार्रवाई कर रही हैं। इसके अलावा 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें भी अलग-अलग इलाकों में चेकिंग और निगरानी कर रही हैं।

Election 2026 News:  क्या-क्या हुआ जब्त

आयोग के अनुसार 26 फरवरी से 25 मार्च के बीच इलेक्ट्रॉनिक सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) के जरिए 408.82 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त की गई। इसमें 17.44 करोड़ रुपये नकद, 37.68 करोड़ रुपये की शराब (करीब 16.3 लाख लीटर), 167.38 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 23 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 163.30 करोड़ रुपये से ज्यादा के मुफ्त उपहार शामिल हैं।

आम लोगों को नहीं होगी परेशानी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण समितियां बनाई गई हैं।

Election 2026 News:  C-Vigil ऐप से दर्ज हो रहीं शिकायतें

आयोग ने नागरिकों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत cVigil ऐप के जरिए करें। 15 मार्च से 25 मार्च के बीच इस ऐप पर 70,944 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 95% से ज्यादा का निपटारा 100 मिनट के भीतर कर दिया गया।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

इसके अलावा आयोग ने 1950 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Election 2026 News: निष्पक्ष चुनाव कराने पर फोकस

चुनाव आयोग का कहना है कि उसका लक्ष्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी, दबाव या लालच का असर मतदान पर पड़े।

ये भी पढ़े… अखिलेश का कड़ा संदेश: ‘टिकट मिला तो…’ बागी तेवरों पर लगेगी लगाम, पूजा पाल टेंशन में!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल