Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक भारत के पास कुल 74 दिनों की भंडारण क्षमता है, जबकि मौजूदा हालात में भी करीब 60 दिनों का वास्तविक स्टॉक उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, तैयार उत्पाद और रणनीतिक भंडारण शामिल है, जिससे देश में लगभग दो महीने तक ईंधन की स्थिर आपूर्ति बनी रह सकती है।
फर्जी खबरों पर सरकार का जवाब
पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि देश में केवल 6 दिनों का तेल बचा है। मंत्रालय के अनुसार सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
Iran crisis: सप्लाई और खरीद की पूरी तैयारी
सरकार ने बताया कि अगले दो महीनों के लिए जरूरी कच्चे तेल की खरीद पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। भारत को फिलहाल 41 से अधिक देशों से लगातार कच्चा तेल मिल रहा है, जिससे सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बावजूद आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर
Iran crisis: देश की सभी रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। ऑयल कंपनियों ने भी अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की सप्लाई पहले ही तय कर ली है, जिससे किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है और देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह मजबूत बनी हुई है।
ये भी पढ़े: ईरान ने ठुकराई अमेरिका से शांति वार्ता, पाकिस्तान की मध्यस्थता पर लगा बड़ा झटका







