ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » PM MITRA Textile Park: यूपी समेत 7 राज्यों में बनेंगे मेगा टेक्सटाइल पार्क, सरकार की मंजूरी

PM MITRA Textile Park: यूपी समेत 7 राज्यों में बनेंगे मेगा टेक्सटाइल पार्क, सरकार की मंजूरी

केंद्र सरकार ने वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इस पहल से औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
PM MITRA Textile Park:

PM MITRA Textile Park: केंद्र सरकार ने देश में वस्त्र उद्योग को मजबूती देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

7 राज्यों में स्थापित होंगे टेक्सटाइल पार्क

सरकार ने जिन राज्यों में पीएम मित्र पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी है, उनमें उत्तर प्रदेश (लखनऊ), मध्य प्रदेश (धार), गुजरात (नवासारी), महाराष्ट्र (अमरावती), तमिलनाडु (विरुधनगर), तेलंगाना (वारंगल) और कर्नाटक (कलबुर्गी) शामिल हैं। इन पार्कों का उद्देश्य वस्त्र उद्योग के लिए एकीकृत बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

PM MITRA Textile Park: बजट में नई योजना का ऐलान

केंद्रीय बजट 2026-27 में “चैलेंज मोड” के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा सके।

PM MITRA Textile Park: हथकरघा क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ

सरकार देशभर में हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इनके तहत कारीगरों और बुनकरों को कच्चा माल, आधुनिक उपकरण, सौर ऊर्जा इकाइयां, कार्यशालाओं का निर्माण और उत्पादों के विपणन के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। साथ ही, रियायती ऋण और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास पर जोर

हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम और व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना लागू की गई हैं। इन योजनाओं के तहत कारीगरों को कौशल विकास, विपणन, ब्रांडिंग, अनुसंधान और तकनीकी सहायता दी जाती है, जिससे पारंपरिक शिल्पों को नई पहचान मिल सके।

रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इन टेक्सटाइल पार्कों और योजनाओं के जरिए न केवल वस्त्र उद्योग का आधुनिकीकरण होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, निर्यात बढ़ाने और देश को वैश्विक वस्त्र बाजार में मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढे़ : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान मुद्दे पर हंगामा, नारेबाजी के बीच कार्यवाही स्थगित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल