ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » भीषण गर्मी में तरबूज क्यों है सबसे फायदेमंद फल, जानिए शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा देने के इसके बड़े फायदे

भीषण गर्मी में तरबूज क्यों है सबसे फायदेमंद फल, जानिए शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा देने के इसके बड़े फायदे

गर्मी के मौसम में तरबूज शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी दूर करने वाला फल है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा, बालों और पाचन के लिए लाभकारी होते हैं तथा वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं।
तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Watermelon Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों का मन हल्का और ठंडक देने वाला खाना खाने का करता है। बढ़ते तापमान के कारण कई बार ठोस भोजन की जगह ठंडे और तरल पदार्थ ज्यादा अच्छे लगते हैं। ऐसे समय में ताजे और रसदार फल शरीर को राहत देने का काम करते हैं।

मौसम बदलते ही प्रकृति भी अपने रंग बदलती है। गर्मियों में बाजार में कई तरह के रस से भरे फल आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं में से एक है तरबूज, जो गर्मी के मौसम का बेहद लोकप्रिय और मीठा फल है। जैसे ही गर्मियां शुरू होती हैं, बाजारों में ताजे और रसीले तरबूज दिखाई देने लगते हैं।

तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

आयुर्वेद में तरबूज का महत्व

आयुर्वेद में तरबूज को केवल एक साधारण फल नहीं माना गया है। इसे पित्त को शांत करने वाला फल बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार तरबूज ज्येष्ठ महीने का फल माना जाता है, क्योंकि उस समय गर्मी अपने चरम पर होती है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह तेज गर्मी में शरीर को ठंडक देता है। हालांकि बाजार में तरबूज और खरबूज पहले ही मिलने लगते हैं, लेकिन मौसम पूरी तरह शुरू होने से पहले इन्हें ज्यादा खाने से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। सही मौसम में तरबूज खाने के कई फायदे मिलते हैं।

तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Watermelon Benefits: तरबूज से हाइड्रेशन और वजन नियंत्रण

तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत मदद करता है। इसके साथ ही यह वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती और जरूरत से ज्यादा खाने की आदत से बचाव होता है।

बता दें, तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। यही कारण है कि इस मौसम में तरबूज खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है और शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखता है।

Watermelon Benefits: तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
तरबूज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

पोषक तत्वों के फायदे

पोषक तत्वों की बात करें तो तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे दस्त या जी मिचलाना कम हो सकते हैं। इसके अलावा तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मांसपेशियों को रिकवर करने में भी सहायक होते हैं।

सूजन में फायदेमंद तरबूज का सेवन

अगर शरीर में सूजन की समस्या रहती है, तब भी तरबूज का सेवन लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर को मजबूती देते हैं। गर्मियों में खासकर दोपहर के समय तरबूज खाना अच्छा माना जाता है। यदि इसे काटकर खाने का समय न हो, तो पुदीने के साथ इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है। हालांकि बेहतर फायदा पाने के लिए जूस को छाने बिना ही पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें…रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से सेहत पर पड़ते हैं चौंकाने वाले फायदे! जानें सही समय और मात्रा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल