Maan ki baat 2026: नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों से फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही खानपान और थोड़े बदलाव से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
शुगर और तेल कम करने पर जोर
प्रधानमंत्री ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने दैनिक आहार में शुगर और तेल की मात्रा कम करें। उन्होंने कहा कि खाने के तेल में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती और शुगर इनटेक घटाना मोटापा और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचने में मददगार साबित होगा।
Maan ki baat 2026: योग और व्यायाम को अपनाने की सलाह
पीएम मोदी ने कहा कि नियमित योग और व्यायाम स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब करीब है और दुनियाभर में योग के प्रति लोगों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है।
विदेशों में भी बढ़ रहा योग का प्रभाव
उन्होंने अफ्रीकी देश जिबोटी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां अल्मीस नाम के व्यक्ति ‘अरविंद योग सेंटर’ के माध्यम से लोगों को योग सिखा रहे हैं और इसे बढ़ावा दे रहे हैं।
Maan ki baat 2026: सोशल मीडिया का दिलचस्प किस्सा
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने उनसे अपने पिता को शुगर कम करने के लिए प्रेरित करने की अपील की थी। पीएम के जवाब का उनके परिवार पर सकारात्मक असर पड़ा, जिसे उन्होंने खुशी के साथ साझा किया।
फिटनेस का सामाजिक महत्व
पीएम मोदी ने कहा कि फिटनेस सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। स्वस्थ व्यक्ति ही मजबूत समाज और देश का निर्माण कर सकता है।
Maan ki baat 2026: संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह
अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे रोजाना योग, व्यायाम और संतुलित खानपान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव भी लंबे समय में बड़े सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।
ये भी पढ़े… भीषण गर्मी में तरबूज क्यों है सबसे फायदेमंद फल, जानिए शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा देने के इसके बड़े फायदे







