Breaking News
Home » यूटिलिटी » एआई की मदद से 5 दिन में बिका घर, बिना एजेंट के 9.5 करोड़ की डील जानिए कैसे मिला लाभ ?

एआई की मदद से 5 दिन में बिका घर, बिना एजेंट के 9.5 करोड़ की डील जानिए कैसे मिला लाभ ?

Chatgpt news:

Chatgpt news: संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपना घर बेचकर नया उदाहरण पेश किया है। मियामी निवासी रॉबर्ट लेविन ने बिना किसी रियल एस्टेट एजेंट के केवल एआई टूल के सहारे पूरी प्रक्रिया पूरी की।

एआई बना घर बेचने का गाइड

रॉबर्ट लेविन ने घर की कीमत तय करने, लिस्टिंग तैयार करने और प्रचार सामग्री लिखने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि हर छोटे-बड़े फैसले में उन्होंने एआई की सलाह ली, जिससे पूरी प्रक्रिया बेहद आसान हो गई।

Chatgpt news: 5 दिन में डील पूरी, बेहतर कीमत हासिल

लेविन ने सिर्फ 5 दिनों के भीतर अपने घर की बिक्री पूरी कर ली। उन्होंने घर को करीब 1 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 9.5 करोड़ रुपए में बेचा। यह कीमत स्थानीय एजेंट्स के अनुमान से करीब 95 लाख रुपए ज्यादा रही।

Chatgpt news: 3 दिन में मिले कई खरीदार

घर को बाजार में उतारने के मात्र तीन दिनों के भीतर ही उन्हें 5 अलग-अलग ऑफर मिल गए। एआई ने उन्हें सही समय पर लिस्टिंग करने और घर में छोटे सुधार करने की सलाह दी, जिससे खरीदारों की रुचि तेजी से बढ़ी।

कमीशन की बचत, लेकिन विशेषज्ञ की मदद भी ली

एआई के इस्तेमाल से लेविन ने एजेंट को दिया जाने वाला लाखों रुपए का कमीशन बचा लिया। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने के लिए उन्होंने एक वकील की सहायता ली।

यह भी पढे़ : आईपीएल 19 का दूसरा मुकाबला आज: मुंबई और कोलकाता आमने-सामने, वानखेड़े में हाई-वोल्टेज टक्कर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments