ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » क्रिकेट की दुनिया में हलचल, कुंबले बोले- रोहित शर्मा ने किया कमाल, बाकी टीमों के लिए चुनौती

क्रिकेट की दुनिया में हलचल, कुंबले बोले- रोहित शर्मा ने किया कमाल, बाकी टीमों के लिए चुनौती

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले

IPL 2026: भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली। कुंबले ने कहा कि रोहित इस सीजन 2.0 अवतार में आए हैं, जिसके कारण बाकी टीमों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी 78 रनों की पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक भी है।

रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार मे

कुंबले ने ‘जियोस्टार’ पर कहा कि रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं और उनकी पारी से पता चलता है कि वह फिर से हावी होने के लिए तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंद को ग्राउंड के चारों ओर मारा, उसे देखकर मुझे उनकी प्राइम फॉर्म याद आ गई। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के मारना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे बेहद आसान बना दिया। रोहित ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में अपना 50वां अर्धशतक भी लगाया। वह यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बने। कुंबले ने कहा कि रोहित ने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है और जब आप छोटे ब्रेक के बाद वापस आते हैं, तो अपनी टाइमिंग वापस पाने और अपनी लय पाने में पांच से सात दिन लगते हैं। यह एक शानदार पारी थी, बिल्कुल वैसी ही जैसी हमने वानखेड़े में देखी थी, जहां वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी नजर आए थे।

IPL 2026: सिलसिले पर भी विराम

वह आसानी से छक्के लगा रहे थे। बाउंड्री भले ही छोटी थीं, लेकिन उनके शॉट्स स्टैंड में जा रहे थे। यह पारी दिखाती है कि रोहित को सिर्फ अपने काम से मतलब है और उनका यह रूप सभी आईपीएल टीमों को चिंतित कर देगा। रोहित ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े। रोहित-रिकेल्टन के आगे केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और मुंबई ने 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुंबई का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इसके साथ ही मुंबई ने आईपीएल सीजन के पहले मैच में 13 साल से मिलती आ रही हार के सिलसिले पर भी विराम लगाया।

ये भी पढ़े… आंगनबाड़ी में डिजिटल क्रांति, CM योगी ने सौंपे स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र, मानदेय पर भी बड़ा ऐलान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल