Home » स्पोर्ट्स » राजस्थान रॉयल्स का धमाकेदार प्रदर्शन, चेन्नई सुपर किंग्स 127 रन पर ढेर

राजस्थान रॉयल्स का धमाकेदार प्रदर्शन, चेन्नई सुपर किंग्स 127 रन पर ढेर

RR vs CSK Match:

RR vs CSK Match: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।

ओवरटन ने दिखाई अकेले संघर्ष की झलक

चेन्नई की ओर से जैमी ओवरटन ने 43 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया। उनके अलावा डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने 18 और इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे सरफराज खान ने 17 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

RR vs CSK Match: राजस्थान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने भी 2 विकेट हासिल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और डेब्यू कर रहे बृजेश शर्मा को 1-1 विकेट मिला, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

RR vs CSK Match: लगातार गिरते रहे विकेट, दबाव में रही चेन्नई

चेन्नई की टीम पावरप्ले से ही दबाव में आ गई थी और लगातार विकेट गिरते रहे। मध्य ओवरों में भी स्थिति नहीं सुधरी और टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रही। 16वें ओवर तक चेन्नई ने 9 विकेट गंवा दिए थे और 20वें ओवर में ओवरटन के रन आउट होते ही टीम 127 रन पर सिमट गई।

यह भी पढे़ : पढे़ जब कमाल अमरोही की पत्नी ने ‘सौतन’ मीना कुमारी के लिए मांगी सलामती की दुआ, मुलाकात में छलक पड़े थे आंसू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments