Home » राजनीति » असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र जारी, समान नागरिक संहिता और 2 लाख नौकरियों का वादा

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र जारी, समान नागरिक संहिता और 2 लाख नौकरियों का वादा

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र

Assam Election 2026: असम के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार सुबह अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में कुल 31 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 77 बार उत्तर-पूर्व क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि असम से कांग्रेस के सांसद रहे और बाद में प्रधानमंत्री बने नेता ने अपने कार्यकाल में यहां 10 से अधिक बार दौरा नहीं किया था।

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र
असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र

भाजपा के संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं। इनमें बांग्लादेशी मुस्लिमों द्वारा कब्जाई गई जमीन को वापस दिलाने का वादा शामिल है। इसके अलावा राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, युवाओं को हर साल दो लाख रोजगार देने और लव जिहाद के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।पार्टी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में असम को बाढ़ की समस्या से मुक्त बनाने के लिए व्यापक योजना पर काम किया जाएगा।

तमिलनाडु में विजय और 5 हजार समर्थकों पर केस

इधर तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय और उनकी पार्टी के करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

यह शिकायत मॉनिटरिंग अधिकारी कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि एक रैली के दौरान बिना अनुमति के लगभग 30 लाउडस्पीकर का उपयोग किया गया। साथ ही कार्यक्रम के कारण एंबुलेंस का रास्ता भी बाधित हुआ और 5 हजार से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र की गई।

Assam Election 2026: चुनाव से जुड़े अन्य बड़े अपडेट

राहुल गांधी बोले: केरल को पहली महिला मुख्यमंत्री मिलने का इंतजार

केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब राज्य को पहली महिला मुख्यमंत्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि केरल की महिलाएं अपने सपनों को पूरा करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी स्वतंत्रता मिले।

हिमंता बिस्वा सरमा का दावा: असम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनका लक्ष्य असम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता का भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है और पार्टी अधिकतम वोट हासिल करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की नई पीढ़ी, यानी Gen Z, भाजपा के साथ खड़ी है।

Assam Election 2026: विजिंजम बंदरगाह को लेकर पिनाराई विजयन का बयान

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है। पहले जो कंटेनर विदेशी बंदरगाहों पर निर्भर रहते थे, वे अब सीधे केरल पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बंदरगाह केरल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दीर्घकालिक आधार तैयार करेगा। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद इस परियोजना को पूरा किया गया है। अब तक राज्य को इस परियोजना से लगभग 125 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि विझिंजम रिंग रोड परियोजना के लिए केंद्र सरकार से कई बार संपर्क किया गया है, लेकिन अभी तक केंद्रीय मंजूरी नहीं मिल पाई है।

SDPI के समर्थन को लेकर भी बोले विजयन

मुख्यमंत्री विजयन ने स्पष्ट किया कि SDPI ने उनसे समर्थन के लिए कोई संपर्क नहीं किया है। नेमोम सीट से उम्मीदवार वी. शिवनकुट्टी ने भी उनसे समर्थन नहीं मांगा है।

उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक ताकतें ऐसी हैं जो नहीं चाहतीं कि भाजपा जीत हासिल करे। ऐसे में कुछ लोगों ने भाजपा को हराने के उद्देश्य से वोट दिया होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी तरह के राजनीतिक समझौते का हिस्सा नहीं है।

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र
असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र

Assam Election 2026: हिमंता सरमा का गोगोई पर आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान और ब्रिटेन में मौजूद अपनी संपत्तियों की जानकारी चुनाव आयोग को देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोगोई को अपने बैंक खातों की जानकारी भी सार्वजनिक करनी चाहिए और इस मामले से जुड़ी काफी जानकारी उनके पास मौजूद है।

महिलाओं और गरीबों के लिए नई योजनाओं का वादा

हिमंता बिस्वा सरमा ने संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना का विस्तार करके 40 लाख “लखपति बाइदेउ” यानी लखपति बहनें बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके अलावा अरुणोदय योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की कोशिश की जाएगी।

सरमा ने यह भी कहा कि राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय और एक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की योजना है।साथ ही उन्होंने दोहराया कि असम में UCC लागू किया जाएगा, लेकिन इसमें छठी अनुसूची और अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राज्य को बाढ़-मुक्त बनाने के लिए पहले दो वर्षों में 18 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही।इसके अलावा अगले पांच वर्षों में दो लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की चौथी सूची जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।इसके साथ ही पार्टी ने मैनागुड़ी विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार को भी बदल दिया है।

असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र
असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र
असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र
असम चुनाव: भाजपा का 31 वादों वाला संकल्प पत्र

 टीवीके नेता का आरोप: पुलिस पर अभी भी स्टालिन का प्रभाव

टीवीके के महासचिव आधव अर्जुन ने विजय के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर आरोप लगाया कि पुलिस विभाग पर अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का प्रभाव बना हुआ है।उन्होंने कहा कि कोलाथुर में हुई घटना इसी का उदाहरण है। उनके अनुसार स्टालिन नहीं चाहते कि कोई भी नेता उनके निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करे, इसलिए FIR दर्ज करवाई गई है।

अर्जुन ने इसे एक तरह की धमकी बताया और कहा कि पार्टी कानूनी तरीके से इसका सामना करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 5 हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करना उचित नहीं है।उनके मुताबिक पार्टी इस कार्रवाई की निंदा करती है, लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार विजय का चुनाव प्रचार जारी रहेगा और अंतिम फैसला जनता करेगी। लोगों में बदलाव की इच्छा दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें …ईरान के इस्फ़हान में अमेरिका का बड़ा हमला, अमेरिका ने 2000 पाउंड के बमों से किया हमला, ट्रंप ने साझा किया खौफनाक वीडियो