IPL 2026: आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा का सफर इस बार कुछ अलग ही रहा। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन तक जिस टीम के लिए उन्होंने मैदान पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, इस बार उनका पहला मुकाबला उसी टीम के खिलाफ था।
नई टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन
RR बनाम CSK के पहले मुकाबले में जडेजा ने अपनी नई टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में केवल 18 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए, जिससे CSK की पारी को जबरदस्त झटका लगा। उनके इस योगदान ने राजस्थान को मुकाबला अपने नाम करने में अहम भूमिका निभाई और टीम ने चेन्नई को 8 विकेट से मात दी। मैच के दौरान जडेजा के लिए सबसे भावुक पल तब आया जब CSK की पारी के 9वें ओवर में स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उनका नाम पुकारा। जडेजा उस वक्त बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे और फैंस का प्यार देखकर वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखें नम हो गईं और यह पल पूरे स्टेडियम में देखने वालों के लिए बेहद खास बन गया।
IPL 2026: पुरानी टीम के प्रति गहरा लगाव
मैच के बाद भी जडेजा ने अपनी पुरानी टीम के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। उन्होंने खलील अहमद से बातचीत के दौरान CSK की जर्सी पर बने लोगो को चूमा। यह दिखाता है कि भले ही जडेजा अब राजस्थान की जर्सी पहन रहे हैं, उनके दिल के किसी कोने में चेन्नई के लिए हमेशा खास जगह है। जडेजा ने कहा कि 12-13 साल तक CSK के लिए खेलना आसान नहीं था। RR में आने के बाद भी दिल को समय लग रहा है समझने में। जब मैदान पर CSK फैंस ने मेरा नाम पुकारा, तो मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सका और आंखें नम हो गईं।
Jadeja was seen emotional when crowd starts to chant CSK…CSK pic.twitter.com/oPRvmU2wAm
— rocket.jadeja (@sherjedeja) March 30, 2026
जडेजा की इस प्रदर्शन ने केवल राजस्थान को जीत दिलाई ही नहीं, बल्कि उनके अनुभव और रणनीतिक सोच ने टीम के मध्यक्रम को मजबूत किया। उनके विकेटों ने CSK की कमर तोड़ दी और RR को आत्मविश्वास के साथ मैच खत्म करने का मौका दिया। जबकि इस मुकाबले ने साफ कर दिया कि जडेजा के लिए IPL सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि भावनाओं और पुरानी यादों का भी हिस्सा है।
ये भी पढ़े… कौन है SP सौरभ दीक्षित? जिनके कंधों पर प्रशासन ने सौंपी शाहजहांपुर की जिम्मेदारी







