ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी की नाराजगी के बाद लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख वसूलने के आरोप में SHO लाइन हाजिर

CM योगी की नाराजगी के बाद लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख वसूलने के आरोप में SHO लाइन हाजिर

लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने थानेदार को लाइन हाजिर किया

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाकों में शामिल गौतमपल्ली थाने से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर आरोपों के बाद पुलिस कमिश्नर की जांच में मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को थाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो रात पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाया था। आरोप है कि यहां उससे करीब ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली की गई। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए।

SHO लाइन हाजिर

जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से गौतमपल्ली थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) रत्नेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। इतना ही नहीं, थाने में तैनात अन्य दरोगाओं और सिपाहियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिनके खिलाफ विस्तृत जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह थाना मुख्यमंत्री आवास क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिससे इस मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ जाती है। ऐसे हाई-प्रोफाइल इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कार्रवाई के तहत थाने की कमान अब विपिन सिंह को सौंपी गई है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे थाने की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाते हुए जनता का भरोसा बहाल करेंगे। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही अन्य दोषी कर्मियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

UP News: जनता में आक्रोश

इस घटना के सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जिन पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, अगर वही इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाए जाते हैं, तो आम नागरिक किस पर भरोसा करे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से संकेत दिए गए हैं कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़े… अब थर-थर कांपेंगे दुश्मन! नौसेना में शामिल हुआ युद्धपोत ‘तारागिरी’, दुश्मनों को देगा मुंहतोड़ जवाब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल