Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर के मदरसे में बच्चे को उल्टा कर 36 डंडे मारने वालें मौलानाओं का योगी की पुलिस ने किया तगड़ा इलाज

सहारनपुर के मदरसे में बच्चे को उल्टा कर 36 डंडे मारने वालें मौलानाओं का योगी की पुलिस ने किया तगड़ा इलाज

मदरसे में मौलान ने बच्चे को 36 डंडे मारे,
Spread the love

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मदरसे में पढ़ने वाले 10 वर्षीय मासूम बच्चे की दो मौलानाओं द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपी मौलानाओं को गिरफ्तार किया।

36 डंडों से की गई पिटाई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मौलाना बच्चे को उल्टा पकड़कर उसके पैर थामे हुए है, जबकि दूसरा मौलाना उसे लगातार डंडों से पीट रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को करीब 36 बार डंडे मारे गए। इस दौरान मासूम दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा और रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। घटना के दौरान वहां मौजूद एक तीसरे व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ महीने पुराना है, लेकिन 3 अप्रैल को यह सार्वजनिक हुआ। घटना गंगोह क्षेत्र के एक मदरसे की बताई जा रही है। पीड़ित बच्चा पास के ही गांव का रहने वाला है।

मौलानाओं ने बच्चे को पकड़कर पीटा।

UP News: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले में क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान जुनैद और शोयब के रूप में हुई है, जो गंगोह क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जबकि घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े…  नवनीत राणा की ‘बुर्का’ वाली टिप्पणी पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी- ‘बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं का खौफ…’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments