Breaking News
Home » मनोरंजन » जब नाना पाटेकर ने स्मृति ईरानी के लिए अपने हाथों से बनाया खाना, आखिरी बातचीत को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री

जब नाना पाटेकर ने स्मृति ईरानी के लिए अपने हाथों से बनाया खाना, आखिरी बातचीत को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री

स्मृति ईरानी से नाना पाटेकर की हुई थी ये आखिरी बात
स्मृति ईरानी से नाना पाटेकर की हुई थी ये आखिरी बात

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी, लेकिन उनके लिए वह हमेशा ‘दादा’ रहे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में नाना पाटेकर अपने हाथों से स्मृति के लिए फिश फ्राई बनाते हुए दिखाई देते हैं।

व्यक्तित्व के पीछे गर्मजोशी भरा दिल

इस वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा कि दादा, मैं उन्हें इसी नाम से बुलाती थी, जबकि पूरी दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी। वह मुझे कभी भी फोन कर लेते थे, उनमें किसी तरह की फॉर्मैलिटी नहीं होती थी। वह सीधे पूछते थे, ‘कहां है रे? स्मृति ने आगे लिखा कि मैंने नाना के साथ बिताए पलों की बहुत कम तस्वीरें खींची थीं। उस समय कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन वही तस्वीरें यादों का सहारा बन जाएंगी। मैं कभी-कभी अचानक नाना को फोन कर देती थी और उन युवा कलाकारों से उनकी बात कराती थी, जो उनको अपना आदर्श मानते थे। नाना भी हमेशा उसी गर्मजोशी के साथ उनसे बात करते थे। उनके सख्त और रूखे नजर आने वाले व्यक्तित्व के पीछे बेहद गर्मजोशी भरा दिल था। स्मृति ने नाना से जुड़ी अपनी सबसे प्यारी यादों में से एक का भी जिक्र किया। एक बार नाना ने मेरे लिए अपने हाथों से खाना बनाया था। इसके पीछे कोई खास मौका नहीं था। बस नाना अपने अंदाज में मेरे लिए खाना बना रहे थे।

उन्होंने नाना के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत को भी याद किया। स्मृति ने कहा कि नाना ने एक दिन मुझसे पूछा था कि मैं पुणे कब आ रही हूं। मैंने जवाब दिया था कि जल्द ही आऊंगी। अब उनकी यही बात बार-बार याद आ रही है। नाना पाटेकर का निधन गुरुवार को 75 साल की उम्र में हुआ। बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर उन्हें तड़के तबीयत खराब होने और बेचैनी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

Nana Patekar Death: पर्दे के बाहर भी थे हीरो

जबकि रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुखद जताते हुए लिखा कि इस खबर को सुनकर मैं बहुत हैरान हूं। ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। वह एक महान अभिनेता थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और अभिनय के अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई। ऐसा कोई रोल या किरदार नहीं था, जिसे वे नहीं निभा सकते थे। उन्होंने अपने करियर में हीरो, विलेन और हास्य समेत हर तरह के किरदार किए हैं। वे पर्दे के बाहर भी हीरो थे और अपने काम से लोगों के लिए बिना रुके काम करते थे। मुझे उनके साथ ‘ब्लफमास्टर’ और ‘हाउसफुल 5’ में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला लेकिन उनके साथ मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा अधूरी रह गई। उनके परिजनों, प्रियजनों और लाखों चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक और गहरी संवेदना। सच में, एक युग का अंत।आपकी बुद्धिमत्ता, मेरे साथ बातचीत, मेरी पीठ पर थपकी, साझा हंसी और मुझे एक व्यक्ति के रूप में समृद्ध करने के लिए धन्यवाद। आराम से चिरनिद्रा में सो जाइए।

यहीं नहीं अक्षय कुमार ने भी अपने को-स्टार और अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा। अक्षय कुमार ने अभिनेता के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन दुर्लभ अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें आपको चौंका देने के लिए कभी बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। आवाज, तीव्रता और हर प्रदर्शन में वह ईमानदार थे। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि फिल्म ‘वेलकम’ और ‘हाउसफुल 5’ में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन सेटों की कई यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप चले गए। सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपको शब्दों से कहीं ज्यादा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़े… यादों में नाना पाटेकर: जब मेजर चौहान बनने के लिए ली आर्मी की ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध पर फ्रंट पर थे तैनात