Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत

Mp news: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। कोतमा नगर में बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की 3 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब इमारत में लोग मौजूद थे। अचानक बिल्डिंग गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Mp news: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीम ने अब तक दो लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। वहीं, अभी भी 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Mp news: अधिकारी मौके पर मौजूद

मौके पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है।

हादसे की वजह क्या?

Mp news: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के पास एक नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका है कि निर्माण के दौरान की गई खुदाई से पुरानी इमारत की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

 

ये भी पढ़े: रूस से लौटा रामपुर के शावेद का शव, गांव में पसरा मातम