Home » स्पोर्ट्स » हैदराबाद बनाम लखनऊ मुकाबला: जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच और मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी

हैदराबाद बनाम लखनऊ मुकाबला: जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच और मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी

हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला

SRH vs LSG IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 10वां मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों की स्थिति अलग-अलग रही है। SRH ने अब तक खेले गए दो मैचों में से एक जीता है और एक में उसे हार मिली है। वहीं LSG को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आइए मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं।

हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला
हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SRH और LSG के बीच अब तक हुए मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मुकाबलों में LSG ने जीत दर्ज की है, जबकि SRH को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे और दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता था।

SRH vs LSG IPL Match: पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती। हालांकि तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। अगर बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाएं तो बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है। आंकड़ों के अनुसार यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 163 रन है। इसी मैदान पर SRH ने 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286/6 रन बनाकर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

SRH vs LSG IPL Match: हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला
हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला

मौसम का हाल

मौसम विभाग और एक्यूवेदर के अनुसार 5 अप्रैल को हैदराबाद में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले के दौरान हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

SRH vs LSG IPL Match: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

SRH के कप्तान ईशान किशन ने IPL 2026 में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने दो पारियों में 47.00 की औसत और 200.00 की स्ट्राइक रेट से कुल 94 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट भी अच्छी लय में हैं और उन्होंने दो मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का SRH के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने इस टीम के खिलाफ 18 मैचों में 39.85 की औसत और 144.18 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं।

हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला
हैदराबाद बनाम लखनऊ आईपीएल मुकाबला

कब और कहां देखें मैच

SRH और LSG के बीच यह मुकाबला 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़े…युवराज बोले- धोनी से मिली सच्चाई के बाद लिया संन्यास; विराट-कोच ने नहीं दिया था स्पष्ट जवाब

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments