Home » राष्ट्रीय » अमित शाह का बड़ा प्लान: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के लिए बनाई नई रणनीति, जानिए क्या है पूरी कहानी….

अमित शाह का बड़ा प्लान: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के लिए बनाई नई रणनीति, जानिए क्या है पूरी कहानी….

AMIT SAHA VIRAL NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसमें भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को लेकर नई रणनीति पर काम किए जाने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, सरकार उन सीमावर्ती इलाकों पर खास ध्यान दे रही है, जहां नदियों और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पारंपरिक बाड़ (फेंसिंग) लगाना संभव नहीं हो पाता।

बताया जा रहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई करीब 4,096 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 850 किलोमीटर हिस्सा ऐसा है जहां फेंसिंग करना चुनौतीपूर्ण है। इनमें करीब 175 किलोमीटर क्षेत्र नदी वाले हिस्सों में आता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। अमित शाह का बड़ा फैसला सामने आया है, जिसमें भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के 175 किलोमीटर नदी वाले हिस्से की सुरक्षा के लिए सांप और मगरमच्छ तैनात करने की तैयारी की बात कही जा रही है।

नदी क्षेत्रों पर विशेष फोकस

इन इलाकों में घुसपैठ और तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए नई तकनीक और वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स में यह दावा किया गया है कि इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों और आधुनिक तकनीकों को मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

AMIT SAHA VIRAL NEWS
                                                                        AMIT SAHA VIRAL NEWS

AMIT SAHA VIRAL NEWS: बीएसएफ को सख्त निर्देश

सूत्रों के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर नदी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, ड्रोन, सेंसर और अन्य तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।

नई तकनीक और रणनीति पर जोर

विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा के ऐसे संवेदनशील हिस्सों में पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है। नदी क्षेत्रों में निगरानी हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है, ऐसे में टेक्नोलॉजी और मानव संसाधनों का बेहतर तालमेल ही प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार नए उपायों पर काम कर रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन यह साफ है कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

ये भी पढ़े… ‘महाकाल’ सम्मेलन में हुआ बड़ा खुलासा भारत की स्पेस ताकत पर नई योजना! मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments