Home » राजनीति » JDU ने नई प्रदेश टीम का किया एलान, नीरज कुमार फिर बने मुख्य प्रवक्ता

JDU ने नई प्रदेश टीम का किया एलान, नीरज कुमार फिर बने मुख्य प्रवक्ता

JDU Bihar:

JDU Bihar: बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का एलान कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

JDU Bihar: नीतीश कुमार के निर्देशन में जारी हुई नई सूची-

पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई टीम में संगठन के विभिन्न स्तरों पर बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

JDU Bihar: 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त-

घोषित सूची के अनुसार, पार्टी ने 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव और 74 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। जदयू का कहना है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी।

नीरज कुमार फिर बने मुख्य प्रवक्ता-

मीडिया और जनसंपर्क की जिम्मेदारी एक बार फिर एमएलसी नीरज कुमार को सौंपी गई है। उन्हें दोबारा जदयू का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने नौ अन्य प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है, जो विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखेंगे।

संगठन विस्तार पर जदयू का फोकस-

नई टीम के गठन के जरिए जदयू ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। पार्टी को उम्मीद है कि नए पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे

यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया दौरे का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने किया पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट