Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान को “नरक” जैसी स्थिति में पहुंचा दिया जाएगा और उसके पावर प्लांट्स व पुलों को निशाना बनाया जा सकता है।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया कि मंगलवार को हमले हो सकते हैं। उन्होंने ईरान को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि समय तेजी से खत्म हो रहा है और अब निर्णय लेने का वक्त है।
Donald J. Trump Truth Social 04:05.26 08:03 AM EST
Tuesday will be Power Plant Day, and Bridge Day, all wrapped up in one, in Iran. There will be nothing like it!!! Open the Fuckin’ Strait, you crazy bastards, or you’ll be living in Hell – JUST WATCH! Praise be to Allah.…
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 5, 2026
ईरान ने अल्टीमेटम ठुकराया
ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका घबराहट में इस तरह की धमकियां दे रहा है। ईरान ने साफ किया है कि वह दबाव में आकर कोई फैसला नहीं करेगा।
Iran US Conflict: अमेरिकी पायलटों का रेस्क्यू ऑपरेशन
इस बीच ईरान में गिराए गए अमेरिकी फाइटर जेट के दोनों पायलटों को 36 घंटे बाद सुरक्षित बचा लिया गया है। अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने लड़ाकू विमानों की मदद से ऑपरेशन चलाकर उन्हें दुश्मन के इलाके से बाहर निकाला। ट्रम्प ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू मिशन बताया।
Iran US Conflict: ईरान के जवाबी हमले
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन और कुवैत के पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमले की जिम्मेदारी ली है। ईरान का कहना है कि यह हमले उसके रणनीतिक ठिकानों पर हुए हमलों के जवाब में किए गए।
UAE ने रोकी मिसाइल और ड्रोन हमले
United Arab Emirates ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में 9 बैलिस्टिक मिसाइल, 1 क्रूज मिसाइल और करीब 50 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
अबू धाबी में आग, लेबनान में हवाई हमला
ईरानी ड्रोन के मलबे से अबू धाबी के एक पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लग गई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, लेबनान के सिडोन इलाके में इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है।
यह भी पढे़ : AI से बदल रहा युद्ध का चेहरा, ईरान-US-इजरायल संघर्ष में नई टेक्नोलॉजी की एंट्री








