Home » अंतर्राष्ट्रीय » कुदरत का कहर: पाकिस्तान में बारिश बनी आफत – 45 मौतें, सैकड़ों घर बर्बाद

कुदरत का कहर: पाकिस्तान में बारिश बनी आफत – 45 मौतें, सैकड़ों घर बर्बाद

Pakistan Rain Tragedy: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मार्च के आखिर से जारी भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में 23 बच्चे, 17 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों में भी बड़ी संख्या बच्चों की है। भारी बारिश के दौरान कई जगहों पर घरों की छतें और दीवारें गिरने से ये हादसे हुए।

Pakistan Rain Tragedy: सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

बारिश के चलते कुल 442 घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें 382 घर आंशिक रूप से और 60 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। इससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

कई जिलों में असर

प्रभावित इलाकों में पेशवार , कोहाट, उत्तर वजीरिस्तान, नौशेरा, डेरा इस्माइल खान, स्वात, एबटाबाद, मरदान और बाजौर सहित कई जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Pakistan Rain Tragedy: राहत और बचाव कार्य जारी

पीडीएमए ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। रेस्क्यू 1122, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियां मिलकर प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचा रही हैं। राहत सामग्री भी भेजी जा रही है और स्थानीय प्रशासन को सहायता तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगे भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 से 9 अप्रैल तक और बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और खासकर संवेदनशील और पहाड़ी क्षेत्रों में न जाएं।

Pakistan Rain Tragedy: रावलपिंडी-इस्लामाबाद में जनजीवन प्रभावित

इस बीच इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। खासकर छात्रों को परीक्षाओं के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालात अभी भी गंभीर

लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

ये भी पढ़े… सात साल की उम्र में हुए हादसे के बाद भी नहीं टूटा हौसला, पायल नागा ने पैरा तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments