Home » नई दिल्ली » Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंक आरोपी फरार

Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंक आरोपी फरार

Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंक आरोपी फरार

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। एक नकाबपोश व्यक्ति उत्तर प्रदेश नंबर की कार लेकर सीधे वीआईपी गेट तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गया और स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंककर फरार हो गया। इस घटना ने राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में से एक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गेट नंबर-2 तोड़कर अंदर घुसी कार

घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार ने दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गई। यह गेट वीआईपी एंट्री के लिए जाना जाता है और आमतौर पर कड़ी सुरक्षा में रहता है।चश्मदीदों के अनुसार, कार बिना रुके परिसर के अंदर तक पहुंच गई, जिससे मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

Delhi News: स्पीकर की गाड़ी बनी निशाना

बताया जा रहा है कि आरोपी सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। वहां पहुंचकर उसने पहले स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी और फिर बरामदे के पास एक फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इसके साथ कुछ कागजात भी छोड़े जाने की बात सामने आई है।इस पूरी घटना को आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में वापस उसी रास्ते से बाहर निकल गया।

Delhi News: फिल्मी अंदाज में आया और निकल गया

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कार रोकी, बाहर निकला, गुलदस्ता रखा और बिना किसी रोक-टोक के वापस गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है।

पुलिस और एजेंसियां अलर्ट, तलाश जारी

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार की पहचान के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।घटना के तुरंत बाद पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और बॉम्ब स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान गुलदस्ते में कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

Delhi News: सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। ऐसे में एक कार का बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक माना जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि वीआईपी गेट होने के बावजूद पर्याप्त बैरिकेडिंग और सतर्कता का अभाव इस घटना का बड़ा कारण हो सकता है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। साथ ही, विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह घटना न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी है, बल्कि राजधानी की संवेदनशील जगहों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है।

ये भी पढ़े: सीएम योगी ने फहराया बीजेपी का झंडा, कार्यकर्ताओं संग मनाया स्थापना दिवस और ली सेल्फी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments