Home » बिज़नेस » पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी
Spread the love

Gold Silver Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लेकर हाल ही में दिए गए आक्रामक बयानों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

एमसीएक्स पर कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून का सोना पिछले बंद भाव 1,49,981 रुपए के मुकाबले 222 रुपए गिरकर 1,49,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं 5 मई की चांदी पिछले बंद भाव 2,33,379 रुपए से 1,379 रुपए गिरकर 2,32,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेडिंग शुरू हुई।

सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी
सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी

दोपहर 12:13 बजे तक सोना (5 जून वायदा) 1,49,806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 0.12 प्रतिशत यानी 175 रुपए की गिरावट थी। दिन के दौरान सोने का उच्चतम स्तर 1,50,474 रुपए और निम्नतम स्तर 1,49,201 रुपए रहा।

इसी तरह चांदी (5 मई वायदा) 2,32,566 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जिसमें 0.35 प्रतिशत यानी 813 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। दिन में चांदी का उच्चतम स्तर 2,35,547 रुपए और निम्नतम 2,31,503 रुपए रहा।

विश्लेषकों की राय

विश्लेषकों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सोने-चांदी में मजबूत ‘सेफ-हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश की मांग देखने को नहीं मिली।चांदी फिलहाल 2,31,000 से 2,33,000 रुपए के दायरे में कारोबार कर रही है। 2,33,000 से 2,34,000 रुपए का स्तर रेजिस्टेंस माना जा रहा है। अगर यह स्तर टूटता है तो कीमतें ऊपर जा सकती हैं, जबकि 2,30,000 रुपए के नीचे गिरने पर तेज़ गिरावट आ सकती है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी
सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुएं स्थिर रही। कॉमेक्स गोल्ड 4,681.34 डॉलर पर 0.07 प्रतिशत यानी 3.36 डॉलर की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 72.94 डॉलर पर 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ था।स्पॉट मार्केट में सोना 4,653 डॉलर पर 0.06 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्पॉट सिल्वर 72.78 डॉलर पर हल्की गिरावट के साथ रहा।

भू-राजनीतिक घटनाक्रम

कीमती धातुओं में यह उतार-चढ़ाव उस समय आया, जब निवेशक ट्रंप द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान को दी गई समयसीमा पर नजर बनाए हुए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव को स्थायी रूप से खत्म करना चाहता है, लेकिन स्ट्रेट खोलने के दबाव को स्वीकार नहीं किया। वहीं ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर समयसीमा तक समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Gold Silver Price: कच्चे तेल की कीमतें

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत बढ़कर 111.63 डॉलर और WTI क्रूड 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 116.56 डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का बड़ा झटका, 91 लाख से अधिक नाम हटे, कई जिलों के आंकड़ों ने चौंकाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments