Breaking News
Home » मनोरंजन » अश्लील गाने विवाद में नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ीं, 8 अप्रैल को सुनवाई में उपस्थित होने का आदेश

अश्लील गाने विवाद में नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ीं, 8 अप्रैल को सुनवाई में उपस्थित होने का आदेश

‘सरके चुनर तेरी’ विवाद की पूरी खबर

Nora Fatedhi Controversy: केडी: द डेविल फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ के विवाद ने नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 6 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में वह स्वयं पेश नहीं हुईं, जिससे आयोग ने उन्हें अंतिम मौका दिया।न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 6 अप्रैल की सुनवाई में गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, फिल्म के निर्देशक प्रेम, और केवीएन प्रोडक्शन के प्रतिनिधि गौतम के.एम और सुप्रिथ उपस्थित थे। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की।

‘सरके चुनर तेरी’ विवाद की पूरी खबर
‘सरके चुनर तेरी’ विवाद की पूरी खबर

नोरा फतेही पर आयोग की चेतावनी

नोरा फतेही को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह स्वयं उपस्थित नहीं हुईं और उनके वकील ने उनका पक्ष रखा।सुनवाई के दौरान अध्यक्ष विजया रहाटकर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गाने के बोल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रचनात्मकता के नाम पर महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है।

सभी उपस्थित लोगों ने स्वीकार किया कि गाना आपत्तिजनक था और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा। उन्होंने इसके लिए लिखित माफी भी दी। साथ ही, तीन महीने तक महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने और आयोग को रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया।

संजय दत्त को भी समन

अश्लील गाने के विवाद के कारण आयोग ने संजय दत्त को भी समन भेजा है और उन्हें 8 अप्रैल की सुनवाई में उपस्थित होने का आदेश दिया। नोरा फतेही की गैरमौजूदगी पर आयोग ने उन्हें 27 अप्रैल को अंतिम मौका दिया।

Nora Fatedhi Controversy:  ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद की पूरी खबर
‘सरके चुनर तेरी’ विवाद की पूरी खबर

Nora Fatedhi Controversy: नोरा फतेही की सफाई

गाने पर बढ़ते विवाद के बाद नोरा फतेही ने बयान जारी कर सफाई दी। उनका कहना है कि गाने का कन्नड़ ट्रांसलेशन गलत बताया गया और पूरी शूटिंग उसी के आधार पर की गई। बाद में बिना उनकी अनुमति या अप्रूवल गाने को हिंदी में रिलीज किया गया। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने उनके AI इमेज का इस्तेमाल करके गाना रिलीज किया।नोरा फतेही ने यह भी कहा कि गाना अनुचित है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी गाना लॉन्च इवेंट के दौरान मिली। हिंदी गाना देखकर वह खुद हैरान थीं।

गाने और फिल्म की जानकारी

पैन इंडिया फिल्म केडी: द डेविल 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को गाना ‘सरके चुनर तेरी’ कई भाषाओं में रिलीज हुआ। गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था।यूट्यूब पर रिलीज होते ही गाना वायरल हो गया, क्योंकि इसके बोल अश्लील और डबल मीनिंग वाले थे। गाने के डांस स्टेप्स और पिक्चराइजेशन भी विवादास्पद पाए गए।

सोशल मीडिया पर गाने की आलोचना होने लगी, और कई शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया।फिल्म “केडी: द डेविल”, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है और जिसमें ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े… यूपी पुलिस विभाग में पसरा मातम, बहन की शादी के बाद ड्यूटी पर लौटे ही सिपाही ने फंदे पर लटक कर दी जान