Home » स्पोर्ट्स » बारिश के कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच प्रभावित, टॉस में देरी

बारिश के कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच प्रभावित, टॉस में देरी

MI vs RR Rain Delay:

MI vs RR Rain Delay: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आरही है मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण देर से शुरू हो रहा है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका।

मैच अधिकारियों के अनुसार रात 8:40 बजे से ओवर कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुकाबले के लिए कटऑफ टाइम रात 10:50 तय किया गया है। इससे पहले कोलकाता और पंजाब के बीच खेला गया मैच भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 100 रन से जीत दर्ज की थी।

MI vs RR Rain Delay: हार्दिक पंड्या की वापसी संभव

पिछले मैच में हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी मुंबई पर भारी पड़ी थी, जहां टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव  ने कप्तानी की थी। अब हार्दिक पंड्या टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में अभ्यास करते नजर आए हैं, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद है।

MI vs RR Rain Delay: मुंबई की गेंदबाजी चिंता

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जसप्रीत बुमराह किफायती रहे हैं, लेकिन अब तक विकेट नहीं ले सके हैं। शार्दूल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे।

राजस्थान का टॉप ऑर्डर मजबूत

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशश्वी जैसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दी है। ध्रुव जुरेल मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई शानदार फॉर्म में हैं और 2 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। कप्तान रियान पराग की कप्तानी की भी सराहना हो रही है।

यह भी पढ़े : ईरान में भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह