Pawankheda assam news: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी के बाद से असम में सियासी परा उफान पर है कांग्रेस की ओर से हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है। असम में जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पर संकीर्ण सोच और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
पासपोर्ट विवाद पर घमासान
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी पर कथित रूप से विदेशी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया। हालांकि हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
Pawankheda assam news: कांग्रेस नेताओं का हमला
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा और पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपों के बाद सरमा की जिम्मेदारी है कि वे खुद को जनता के सामने बेदाग साबित करें।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार बलमुचू ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं और यह मामला स्पष्ट किया जाना चाहिए।
Pawankheda assam news: एफआईआर के बाद बढ़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद असम पुलिस दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे सरकार की बौखलाहट बताया और कहा कि प्रस्तुत दस्तावेजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
भाजपा का पलटवार
वहीं असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि राज्य की महिलाएं मुख्यमंत्री के साथ हैं और उनकी योजनाओं को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।
चुनावी माहौल में बढ़ा राजनीतिक तनाव
असम में चुनावी माहौल के बीच यह विवाद और तेज हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं।
यह भी पढ़े : मणिपुर में बम हमला: दो मासूमों की मौत, विरोध हिंसक; कई जिलों में इंटरनेट बंद








