Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी तक कैसे पहुंचाएं शिकायत? जानिए जनता दरबार में रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका

CM योगी तक कैसे पहुंचाएं शिकायत? जानिए जनता दरबार में रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका

Yogi Janata Darbar:
Spread the love

Yogi Janata Darbar: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियों वायरल होते दिखते है जिसमें योगी आदित्य नाथ लोगों की सुनवाई करते है। जिसका आधार बनती है जनसुनवाई केंद्र अब आपके मन में प्रश्न आरहा होगा की आखिर हम मुख्यमंत्री तक अपनी बात कैसे पंहुचा सकते है तो आज के इस ब्लॉग में जान पाएंगे की यूपी के मुखिया तक आप अपनी बात कैसे पंहुचा सकते है।

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। पेंशन, शिक्षा, जमीन और इलाज से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

पेंशन मामले में सीधे जिलाधिकारी को निर्देश

जनता दरबार में एक महिला पेंशन की समस्या लेकर पहुंची। शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सीधे निर्देश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर तत्काल पेंशन दिलाई जाए।

Yogi Janata Darbar: फीस और पारिवारिक विवाद के मामले भी पहुंचे

एक महिला ने अपने बच्चे की फीस जमा न कर पाने की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य महिला ने शिकायत की कि उसका बहनोई पैसा लेकर फरार हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित जिले की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Yogi Janata Darbar: इलाज को लेकर आश्वासन

इलाज के खर्च को लेकर आई शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीज का इलाज कराया जाए, आर्थिक समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में प्राथमिकता से मदद देने के निर्देश दिए।

जमीन और अन्य शिकायतों पर त्वरित आदेश

जमीन विवाद समेत अन्य शिकायतों को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में वे हर शिकायतकर्ता की बात ध्यान से सुनते नजर आए।

धार्मिक वातावरण में जनसुनवाई

जनता दरबार गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां मंत्रोच्चार के बीच लोगों की समस्याएं सुनी गईं। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

ऐसे करें जनता दरबार में शिकायत

जनता दरबार में शामिल होने के लिए संबंधित सूचना सरकारी माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है। आम तौर पर लोगों को पहले पंजीकरण काउंटर पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होती है, जिसके बाद टोकन दिया जाता है।

आप इन नंबरो पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते है . 

फोन नंबर 0522-2236181, 0522-2289010, 0522-2236167 या 0522-2239234 पर ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल पर नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि आवेदन स्पष्ट और संक्षिप्त होना चाहिए, जिसमें नाम, पता और मोबाइल नंबर अवश्य लिखा हो, ताकि संबंधित अधिकारी संपर्क कर सकें।

यह भी पढ़े : LPG Supply: प्रवासी मजदूरों के लिए LPG सप्लाई दोगुनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments