Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ गया है। सांसद डेरेक ओ’ब्रायन की अगुवाई में TMC का प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा।
डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि उन्होंने SIR (संवेदनशील रिपोर्टिंग) के मुद्दे पर चर्चा के लिए समय मांगा था, लेकिन बैठक के दौरान उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें केवल 5 मिनट में बैठक से बाहर भेज दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेरेक ने कहा कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे ही समाप्त कर दी गई।
चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान डेरेक ओ’ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बोलने से रोकने की कोशिश की और धमकी भरे रवैये का प्रदर्शन किया। आयोग का कहना है कि उन्होंने कोई भी बात सुनने से इंकार किया।

Bengal Elections 2026: विपक्षी गठबंधन का कदम
वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ब्लॉक ने आज शाम 4:45 बजे इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की है।बैठक समाप्त होने के बाद, सुबह 10:20 बजे चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि इस बार बंगाल में चुनाव भय और हिंसा रहित होंगे।
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगेECI's Straight-talk to Trinamool Congress
This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026
TMC की मांग: बैठक का वीडियो सार्वजनिक किया जाए
डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अधिकारियों के स्थानांतरण और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, “जो हुआ वह शर्मनाक है। मैं चुनाव आयोग को चुनौती देता हूं कि बैठक का वीडियो या ऑडियो सार्वजनिक करे।”
आयोग का रुख: शालीनता बनाए रखने की चेतावनी
चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने डेरेक ओ’ब्रायन से शालीनता बनाए रखने के लिए कहा था। लेकिन इसके बावजूद डेरेक ने आयोग परिसर में चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना शुरू कर दिया।प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ’ब्रायन के अलावा साकेत गोखले, मेनका गुरुस्वामी और सागरिका घोष भी शामिल थे।








