Home » लाइफस्टाइल » सोशल मीडिया की बढ़ती लत बन रही मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा, जानिए बचने के आसान तरीके

सोशल मीडिया की बढ़ती लत बन रही मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा, जानिए बचने के आसान तरीके

सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल

Social Media Addiction: आज के समय में सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग जानकारी पाने, दोस्तों से जुड़े रहने और मनोरंजन के लिए इसका उपयोग करते हैं। लेकिन जब इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा होने लगता है, तो यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए सोशल मीडिया के उपयोग को संतुलित रखना बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल
सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल

ज्यादा सोशल मीडिया मानसिक स्वास्थ्य पर डालता है असर

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लगातार स्क्रीन देखने से व्यक्ति धीरे-धीरे वास्तविक दुनिया से दूर होने लगता है और उसकी सोच भी सीमित होने लगती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया के उपयोग को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी माना जाता है।

एकाग्रता में कमी और रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, ज्यादा समय तक स्क्रीन पर रहने से व्यक्ति की एकाग्रता कम हो जाती है। इसके साथ ही चिड़चिड़ापन, अकेलापन और परिवार के साथ रिश्तों में तनाव जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। आज कई लोग सोशल मीडिया की लत का शिकार हो रहे हैं, जिसका असर उनकी दिनचर्या और मानसिक शांति दोनों पर दिखाई देता है।

Social Media Addiction: सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल
सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल

Social Media Addiction: नोटिफिकेशन और लाइक्स की चाह बढ़ा रही है लत

सोशल मीडिया पर लगातार आने वाले नोटिफिकेशन, लाइक्स और कमेंट्स पाने की चाहत व्यक्ति को बार-बार फोन देखने के लिए मजबूर करती है। इससे लोग लगातार ऑनलाइन बने रहते हैं, जिसके कारण नींद की कमी, तनाव और उदासी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। खासकर युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। ऐसे में डिजिटल समय को सीमित करना बहुत जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए कुछ आसान और असरदार उपाय बताते हैं।

संतुलित डिजिटल जीवन अपनाना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक संतुलित डिजिटल जीवन जीना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया का उपयोग जानकारी और जुड़ाव के लिए करें, लेकिन इसे अपनी जिंदगी का केंद्र न बनने दें। अगर आपको महसूस होता है कि सोशल मीडिया आपकी दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, तो तुरंत अपने उपयोग पर नियंत्रण करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल
सोशल मीडिया की आदत करें कंट्रोल

Social Media Addiction: सोशल मीडिया की लत से बचने के आसान उपाय

  1. समय सीमा तय करें: रोजाना सोशल मीडिया के लिए लगभग 30 से 45 मिनट का निश्चित समय तय करें और उसी समय के भीतर इसका इस्तेमाल करें।
  2. डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं: हर दिन कम से कम 4 से 5 घंटे तक स्क्रीन से दूर रहने की कोशिश करें। सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाए रखें।
  3. नोटिफिकेशन बंद करें: अनावश्यक ऐप्स की नोटिफिकेशन बंद कर दें, ताकि बार-बार फोन चेक करने की आदत कम हो सके।
  4. ऑफलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें: खाली समय में किताब पढ़ना, व्यायाम करना, परिवार के साथ समय बिताना और अपने शौक पूरे करना शुरू करें।
  5. स्क्रीन टाइम ऐप्स का उपयोग करें: मोबाइल में मौजूद स्क्रीन टाइम ट्रैकर ऐप्स के जरिए यह जान सकते हैं कि आप दिनभर में फोन का कितना इस्तेमाल कर रहे हैं।
  6. नींद का विशेष ध्यान रखें: सोने से कम से कम एक घंटा पहले सोशल मीडिया बंद कर दें या मोबाइल को अपने पास से दूर रख दें।
  7. परिवार के साथ नियम बनाएं: घर में ‘नो फोन डिनर’ या ‘फैमिली टाइम’ जैसे नियम लागू करें, ताकि सभी लोग बिना फोन के साथ बैठकर समय बिता सकें।

ये भी पढ़ें…पीरियड्स के दौरान शरीर को चाहिए खास पोषण, शरीर रहेगा स्वस्थ और दर्द से मिलेगी राहत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments