Home » नई दिल्ली » दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की बड़ी जीत, प्रवेश वाही बने नए महापौर, AAP ने किया बहिष्कार

दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की बड़ी जीत, प्रवेश वाही बने नए महापौर, AAP ने किया बहिष्कार

Delhi mayor: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार जीत दर्ज की है। वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही को दिल्ली का नया महापौर चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जहीर को बड़े अंतर से हराया। चुनाव में कुल 165 वोट पड़े और सभी वैध पाए गए। प्रवेश वाही को 156 वोट मिले, जबकि जहीर को सिर्फ 9 वोट ही हासिल हुए।

AAP ने क्यों किया चुनाव का बहिष्कार?

इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से दूरी बना ली। पार्टी के पार्षद, सांसद और विधायक वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। हालांकि, AAP ने स्थायी समिति के चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। दरअसल, स्थायी समिति की तीन सीटों के लिए सिर्फ तीन ही नामांकन दाखिल हुए हैं, दो बीजेपी से और एक AAP से। ऐसे में बिना मतदान के ही तीनों का चुना जाना तय माना जा रहा है। यही वजह है कि AAP इस प्रक्रिया में शामिल हो रही है, ताकि उसका एक सदस्य समिति में पहुंच सके।

Delhi mayor: मेयर चुनाव का पूरा गणित समझिए

एमसीडी मेयर चुनाव का गणित भी काफी दिलचस्प है। कुल 273 वोटों में पार्षद, सांसद, राज्यसभा सदस्य और मनोनीत विधायक शामिल होते हैं। बहुमत के लिए 137 वोट जरूरी होते हैं। इस बार 165 वोट पड़े और बीजेपी ने 156 वोट हासिल कर जबरदस्त बढ़त बनाई। पार्टी के पास पहले से 123 पार्षद थे, जबकि सांसदों और विधायकों का भी समर्थन मिला। हाल ही में स्वाति मालीवाल के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है। इससे बीजेपी का आंकड़ा बहुमत से काफी ऊपर पहुंच गया।

Delhi mayor: कौन हैं नए मेयर प्रवेश वाही?

नए महापौर प्रवेश वाही का राजनीतिक अनुभव काफी मजबूत माना जाता है। वे पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में तीन बार जोन चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा वे स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और फिलहाल रोहिणी बी वार्ड से पार्षद हैं।

डिप्टी मेयर भी BJP का

Delhi mayor: डिप्टी मेयर पद के लिए अलग से मतदान नहीं हुआ। बीजेपी की मोनिका पंत को इस पद पर निर्विरोध चुन लिया गया।

 

यह भी पढे़: अमेरिका की नाकेबंदी से घुटने लगा ईरान! तेल रखने की जगह खत्म, प्रोडक्शन पर बड़ी मार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments