Bengluru accident: बेंगलुरु, बुधवार कर्नाटक की राजधानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु के बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार अचानक गिर गई, जिसमें दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।
बारिश बनी हादसे की वजह?
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हो रही तेज बारिश और हवाओं से बचने के लिए कुछ लोग दीवार के पास खड़े हो गए थे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और सभी लोग मलबे में दब गए। मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले थे।
Bengluru accident: घायलों की हालत स्थिर, अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में 7 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात ये है कि सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Bengluru accident: CM सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
घटना की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
डिप्टी CM डीके शिवकुमार भी पहुंचे मौके पर
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का आकलन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।
एक और हादसा: उडुपी में बस-टैंकर टक्कर
Bengluru accident: इसी दिन कर्नाटक के उडुपी जिले में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस मुरुदेश्वर से उडुपी जा रही थी और उसमें करीब 47 यात्री सवार थे।
यह भी पढे़: अमेरिका की नाकेबंदी से घुटने लगा ईरान! तेल रखने की जगह खत्म, प्रोडक्शन पर बड़ी मार








